I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की 'आई वॉन्ट टू टॉक' चला रही जादू, जानें तीसरे दिन की कमाई
I Want To Talk Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' गत 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये कोई खास कमाल नहीं कर पाई है।
वीकेंड पर बढ़ी अभिषेक बच्चन की फिल्म की कमाई
शूजीत सरकार की फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन बहुत कम था लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं फिल्म की कमाई बढ़ती दिख रही है। आपको बता दें कि फिल्म की स्लो ओपनिंग रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने पहले सिर्फ 25 लाख रुपए कमाए थे। हालांकि बाद में फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है।

'आई वॉन्ट टू टॉक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म ने 25 लाख रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे दिन की कमाई में 108 प्रतिशत का इजाफा हुआ और इसने 52 लाख रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने तीसरे दिन करीब 34 लाख रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में 3 दिन में फिल्म की कुल कमाई 1.11 करोड़ रुपए हो चुकी है।
'आई वॉन्ट टू टॉक' की कमाई बढ़ने के कारण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक बच्चन की फिल्म का देशभर में सिर्फ 800 शो हैं। इसके अलावा फिल्म का प्रमोशन भी कुछ खास नहीं किया गया है। ऐसे में फिल्म को मिले पॉजिटिव रिव्यूज की वजह ये मूवी अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म को देखने के बाद दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
'आई वॉन्ट टू टॉक' की कहानी
फिल्म की कहानी अर्जुन (अभिषेक बच्चन) की है जो आईआईटीएन और एमबीए डिग्री होल्डर है। वह अमेरिका में अपने सपनों को पूरा कर रहा है। लाइफ में बहुत कुछ अचीव कर चुका है और आगे भी बहुत कुछ करना चाहता है> वह खूब मेहनत कर रहा है लेकिन अचानक से उसकी लाइफ में एक तूफान आता है। डॉक्टर्स उसे बताते हैं कि उसे 'लाइरेंजियल कैंसर' है और उसके पास जीने के 100 दिन से भी कम दिन बचे हैं।
अर्जुन की जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है
इसके बाद अर्जुन की नौकरी छूट जाती है। उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है। उसे एक के बाद एक सर्जरी से गुजरना पड़ता है। अर्जुन एक बच्ची का बाप भी है। इसी बीच उसकी जिम्मेदारी भी निभानी है। ये कहानी उसी अर्जुन की है जिसके पास 100 से कम दिन बचे हैं लेकिन वो जिंदा रहने के लिए मौत को भी कन्फ्यूज करता है।












Click it and Unblock the Notifications