बोली फैन-'शिव के जाने के बाद छोड़ा था बालिका वधू देखना अब सिद्धार्थ के जाने के बाद...'
प्रयागराज, 07 सितंबर। मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अकस्मात निधन से पूरा टीवी और बॉलीवुड जगत सदमे में हैं। किसी को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि हंसता-खेलता सिद्धार्थ अब उनके बीच नहीं है। उनके फैंस को इस बात से गहरा धक्का लगा है। मालूम हो कि बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, वो केवल 40 साल के थे।

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से गहरे सदमे में फैन
प्रयागराज के एक सरकारी स्कूल में क्लास आठवीं को पढ़ाने वाली अध्यापिका पायल शर्मा भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि 'मैं कलर्स के शो 'बालिका वधू' को देखा ही इसलिए करती थी कि उसमें शिव यानी कि सिद्धार्थ शु्क्ला थे। उसमें उन्होंने जिस तरह से कलेक्टर का रोल प्ले किया था, वो बेहतरीन था। कहीं ना कहीं मैं भी सोचा करती थी कि मेरा जीवनसाथी भी सिद्धार्थ शुक्ला की ही तरह हो।' आपको बता दें कि पायल शर्मा के पति अरविंद शर्मा भी प्रशासनिक सेवा में हैं।

मैंने फिर कभी 'बालिका वधू' नहीं देखा...
पायल ने कहा कि 'शिव के रूप में सिद्धार्थ शुक्ला को मैं इस हद तक पसंद करती थी कि मैंने अपने घर में बोल दिया था कि मेरे लिए आप लोग जब भी लड़का खोजें तो वो भी कलेक्टर ही हो। पायल ने कहा कि इसे आप मेरा सिद्धार्थ पर क्रश ही समझ लीजिए कि मैंने 'बालिका वधू' को देखना तब बिल्कुल बंद कर दिया, जब शो में शिव के किरदार को मार दिया गया था। मुझे उस दिन शो वालों पर काफी गुस्सा आया था। हालांकि शिव की मौत के बाद भी ये सीरयल काफी लंबा चला लेकिन मैंने फिर कभी 'बालिका वधू' नहीं देखा।'

'मैं अब टीवी का कोई शो नहीं देखूंगी'
पायल शर्मा ने कहा कि 'आज भी मैं यूट्यूब पर भी 'बालिका वधू' के वो एपीसोड देखा करती हूं जिसमें 'शिव' यानी सिद्धार्थ हैं। उनका जाना मेरे लिए काफी कष्टकारी है। मैंने उन्हें एक रोल के जरिए पसंद किया था और हमेशा सोचती थी कि जिंदगी में शायद कभी सामने से उन्हें देखने का मौका मिलेगा लेकिन अब ख्वाहिश कभी पूरी नहीं होगी।' पायल ने कहा कि 'मैंने शिव के मरने के बाद 'बालिका वधू' को देखना छोड़ा था, अब सिद्धार्थ के जाने के बाद मैं टीवी का कोई शो नहीं देखूंगी।'

प्रयागराज का गहरा रिश्ता
आपको बता दें कि सिद्धार्थ का प्रयागराज से भी अनोखा रिश्ता था। दरअसल सिद्धार्थ के पिता अशोक शुक्ल आरबीआई में सिविल इंजीनियर के रूप में सेवारत रहे थे। साल 1976-77 में ट्रांसफर के बाद उन्होंने इलाहाबाद छोड़ दिया था।
प्रयागराज का गौरव
सिद्धार्थ के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें प्रयागराज का गौरव करार दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि 'प्रयागराज के गौरव, हिन्दी सिनेमा एवं टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल दे।!!ॐ शांति: शांति: !!'
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications