'मैं कई डॉन को जानता हूं...बाहर आऊंगा तो तुम्हारा क्या होगा?', आदिल की धमकी सुन उड़े राखी सावंत के होश
Rakhi Sawant Video: राखी सावंत ने कहा- मैंने आदिल को आज अदालत में देखा। वह मुझे अपना गुस्सा दिखा रहा था। आदिल ने मुझसे कहा, मैं तिहाड़ जेल के अंदर कई बड़े डॉन से मिला।

Rakhi Sawant Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपनी शादी और अपने पति आदिल खान को लेकर काफी परेशना चल रही हैं। राखी सावंत इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी ने कैमरे पर कहा था कि उनकी शादी खतरे में है और पति आदिल खान उन्हें धोखा दे रहे हैं। राखी सावंत नें अपने पति आदिल पर आरोप लगाया है कि उसने पैसे और गहने राखी से ले लिए हैं और साथ ही उसका तनु चंदेल नाम की किसी लड़की के साथ शादी के बाद से ही अफेयर चल रहा था। राखी ने आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने आदिल को 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रखने का निर्देश दिया था। आज आदिल खान दुर्रानी को एक बार फिर से कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि आज कोर्ट में आदिल ने उन्हें धमकाया और काफी डराया भी।

आदिल ने कहा- मैं कई डॉन से मिला
अपने लेटेस्ट वीडियो में राखी सावंत ने कहा- मैंने आदिल को आज अदालत में देखा। वह मुझे अपना गुस्सा दिखा रहा था। आदिल ने मुझसे कहा, मैं तिहाड़ जेल के अंदर कई बड़े डॉन से मिला। आपको इस बारे में सोचना चाहिए कि आप क्या करना चाहती हैं। राखी पैपराजी से बात करते हुए फूट फूटकर रोने लगीं।
'आदिल खान ने दी मुझे धमकी'
जब पैपराजी ने राखी से पूछा कि क्या यह आदिल की धमकी थी तो उन्होंने हां में सिर हिलाया। राखी सावंत ने आगे कहा- मैंने ये सभी बातें अपने वकील को भी बता दी हैं। वकील ने मुझसे कहा है कि मुझे आदिल की इन सब बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वह कुछ नहीं कर सकता है। मेरे वकील ने कहा है कि वह सब देख लेंगे। राखी ने आगे बताया- आदिल ने कहा कि आर्थर रोड जेल में बहुत बुरा होता है। बहुत काम करवाते हैं, पैर दबवाते हैं, बहुत मारते हैं लेकिन मैं बाहर आऊंगा, उसके बाद तुम्हारा क्या होगा।
'आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राखी सावंत ने पैपराजी को अपनी दर्दभरी कहानी सुनाते हुए कहा था- खुदा ने देखा है, कैसे उसने मुझे बाथरुम में ले जाकर मारा...मैं कितना रोई हूं। आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया है। मेरे बहुत सपने थे, मैं मां बनना चाहती थी, एक अच्छी पत्नी बनना चाहती थी, लेकिन उसने मुझे धोखा दे दिया।

'तनु से शादी करना चाहता था आदिल'
राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- आदिल मुझे छोड़कर अपनी नई गर्लफ्रेंड तनु चंदेल से शादी करना चाहते थे। आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बना लिए थे और उन्हें लोगों को बेच दिया था। मेरा केस साइबर क्राइम विभाग के साथ चल रहा है। वह अब तनु से शादी करना चाहता है। द थर्ड टाइम। प्लीज भगवान मुझे बचा लो।

आदिल को मिली न्यायिक हिरासत
वहीं आरोपी आदिल खान के वकील नीरज गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस केस का अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आदिल को जल्द ही मैसूर भी ले जा सकती है। आपको बता दें कि मैसूर में आदिल खान के खिलाफ एक रेप केस भी दर्ज हुआ है और उस मामले में आदिल से पूछताछ हो सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications