Video: दूसरी बार मां बनीं नेहा धूपिया को पति अंगद ने किया KISS, बोले- एक सेंकड भी मिले तो...
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी की खुशी का इन दिनों कोई ठिकाना नहीं है। हाल ही में अंगद ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।
मुंबई, 5 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी की खुशी का इन दिनों कोई ठिकाना नहीं है। दरअसल नेहा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। नेहा के पहले एक बेटी थी और अब उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। दूसरी बार पिता बनने की खुशी में अंगद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नेहा और अपनी एक बेहत खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी और उसके कैप्शन में लिखा था- 'आज ऊपरवाले ने आज हमें बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया है। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर ने अभी से ही बेबी टाइटल को उसके आते ही ट्रांस्फर कर दिया। #Bedisboy आ गया है!!! वाहे गुरू मेहर करे। इस जर्नी के दौरान नेहा धूपिया एक योद्धा होने के लिए शुक्रिया। चलों इस लम्हे को मिलकर हमारे लिए खास बनाते हैं।' वहीं आज अंगद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नेहा की और अपनी एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर की है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।

दिल छू लेने वाला है वीडियो
वीडियो उस अस्पताल का है जहां नेहा ने अपने बेबी को जन्म दिया है। वीडियो में अंगद पहले नेहा से कुछ बात करते हैं उसके बाद कहते हैं, 'बड़ी देर से कोशिश कर रहे हैं।' हालांकि अंगद और नेहा किस चीज की कोशिश कर रहे थे यह बात पहले तो समझ में नहीं आती, लेकिन जैसे ही अंगद और नेहा एक दूसरे को किस करते हैं, तब जाकर समझ आता है कि दोनों किस चीज की कोशिश कर रहे थे। दरअसल वीडियो में नेहा हॉस्पिटल के बैड पर बैठी हुई दिख रही हैं और कुछ करने के लिए नीचे झुकती हैं। तभी अंगद कहते हैं बड़ी देर से ट्राइ कर रहे थे। इसके बाद अंगद को देखते हुए नेहा कहती हैं तुम्हें क्या चाहिए? इस पर अंगद कहते हैं आजा, आजा और दोनों एक दूसरे को किस कर लेते हैं। इसके बाद अंगद कहते हैं, जब माता-पिता पास न हों तो आप ऐसे ही एक-दूसरे को किस करते हैं।

नेहा तुम एक योद्धा हो
वीडियो के कैप्शन में अंगद ने लिखा- जब कभी भी मिले एक सेकेंड!! नेहा तुम एक योद्धा हो। जो कुछ तुमने किया है उसके लिए मुझे तुमपर गर्व है। वहीं नेहा ने कमेंट सेक्शन में एक दिल बनाकर उनकी बातों का जवाब दिया है। दोनों को रविवार को एक बेटा हुआ था। नेहा की दो साल की बच्ची भी है जिसका नाम मेहर है।

दोनों को जमकर मिल रहे हैं बधाई संदेश
दूसरे बच्चे के होने पर दोनों को खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं। कई सेलेब्रिटी ने उन्हें बधाई दी है। नेहा की सबसे करीबी दोस्त सोहा अली खान ने सबसे पहले उनके अस्पताल में होने की फोटो पोस्ट की थी। बच्चे के जन्म के बाद सोहा ही सबसे पहले अस्पताल पहुंची थी और उन्होंने दोनों को बधाई दी थी। आप भी देखें यह शानदार वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications