Hurun India Rich List 2024: अडानी, अंबानी की लिस्ट में शाहरुख खान की हुई एंट्री, जानें सुपरस्टार की संपत्ति
Hurun India Rich List 2024 Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शाहरुख खान ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। वह उस लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं जिसमें करीब 150 करोड़ भारतीयों में से सिर्फ 1539 लोगों को ही जगह मिली है।
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी की गई है, जिसमें शाहरुख खान ने जगह बना ली है। इस लिस्ट में शाहरुख की संपत्ति 7300 करोड़ रुपए बताई गई है। शाहरुख खान ने इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी बड़ी हिस्सेदारी के चलते ये जगह बनाई है।

देश की आबादी का 0.0001% लोग ही हैं इस लिस्ट में
देश की आबादी अगर 150 करोड़ के आसपास है तो हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में उनमें से सिर्फ 1539 लोगों को ही जगह मिली है। अगर इसे प्रतिशत में निकालें तो ये करीब-करीब आबादी का 0.0001 प्रतिशत जाकर ही ठहरता है।
कई बॉलीवुड सेलेब्स का इस लिस्ट में है नाम
इस लिस्ट में शाहरुख खान के अलावा दूसरे सेलेब्स भी शामिल हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन ने अपनी जगह बनाई है। इसके बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने भी इसमें जगह बनाई है। आपको बता दें कि जूही चावला 4600 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरी सबसे अमीर सेलेब्रिटी हैं।
ये हैं भारत के सबसे अमीर लोग
इस लिस्ट में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और एक्टर ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन की कुल नेटवर्थ 2000 करोड़ रुपये के आसपास है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया जाता है जो भारत के सबसे अमीर लोग हैं। इस लिस्ट को कई अलग-अलग चरणों में तैयार किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए देश के अमीरों से जुड़े फाइनेंशियल आंकड़ों को इकट्ठा किया जाता है।
कंपनियों की फाइनेंशियल रिपोर्ट
इस डेटा में शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी के अलावा कंपनियों की फाइनेंशियल रिपोर्ट भी शामिल की जाती है। इसके अलावा पब्लिक सोर्स से मिले डेटा को भी इस लिस्ट में शामिल किया जाता है और लोगों से पर्सनली मिलकर भी उनकी संपत्ति से जुड़ी जानकारी ली जाती है।












Click it and Unblock the Notifications