ऐश्वर्या राय से पत्नी के सामने फ्लर्ट करने लगा था ये हॉलीवुड एक्टर, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन, देखें VIDEO

Hugh Jackman Flirt With Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के ना केवल भारत में बल्कि विदेश में भी लाखों फैंस हैं। जब भी एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर आती हैं तो हर कोई उनका दीवाना हो जाता है। कुछ ऐसा ही हॉलीवुड एक्टर ह्यू जैकमैन के साथ भी हुआ था।

ऐश्वर्या राय और एक्टर ह्यू जैकमैन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो साल 2011 का है, जब ऑस्ट्रेलियाई एक्टर ह्यू जैकमैन अपनी एक्स पत्नी डेबोरा-ली फर्नेस के साथ भारत आए थे। उनका दिवगंत फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने भगवान गणेश की मूर्ति देकर अच्छे से स्वागत किया था।

Aishwarya Rai

इस इवेंट के दौरान ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ह्यू जैकमैन ने जैसे ही भगवान गणेश की मूर्ति ली तो वह अपनी पत्नी के सामने पहले तो ऐश्वर्या राय को धन्यवाद किया। उसके बाद वह उनके साथ खुल्लेआम फ्लर्ट करने लगे। ह्यू जैकमैन ने कहा कि, 'थैंक यू ऐश। मुझे बताया गया था कि मुझे दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस से मिलवाया जाएगा और मुझे लगा कि यह मेरी पत्नी होंगी। और मैं ऐसा इसलिए कहता हूं क्योंकि मैं बहुत होशियार आदमी हूं और इसलिए भी कि मेरी पत्नी आगे की लाइन में बैठी है।'

ह्यू जैकमैन ने आगे कहा कि, 'आप बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, हालांकि सबसे खूबसूरत नहीं हैं। लेकिन बहुत खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। भारत आना एक सपने जैसा है, जहां आने के लिए हम तरसते रहते हैं। मुझे यहां बुलाने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद।' सोशल मीडिया पर अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक बच्चन जहां अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। वहीं ऐश्वर्या राय अकेले अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आईं। मीडिया के सामने एक भी बार ऐश्वर्या और अभिषेक ने एकसाथ पोज नहीं दिया। जिसके बाद से दोनों के अलग होने की अफवाहें लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि अब तक कपल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+