ऋतिक रौशन इस साल चाहकर भी नहीं मना पाएंगे अपना जन्मदिन, जानते हैं क्यों?
ऋतिक रौशन इस साल चाहकर भी नहीं मना पाएंगे अपना जन्मदिन, जानते हैं क्यों?
मुंबई,

आखिर क्यों इस साल जन्मदिन नहीं मना पाएंगे ऋतिक रौशन
ऋतिक रौशन हर साल अपने जन्मदिन पर अपने मुंबई स्थित घर से बाहर निकलते हैं और अपने फैंस को अपनी झलक देते हैं। ऋतिक रौशन के घर के बाहर हर साल उनके जन्मदिन पर उनके फैंस भारी संख्या में जमा हो जाते हैं। ऋतिक भी अपने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए बाहर आते हैं और मीडिया के साथ बातचीत भी करते हैं और मीडिया के लिए केक भी काटते हैं। लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं होगा।

कोरोना को लेकर ऋतिक ने लिया ये फैसला!
बॉलीवुड लाइफ ने एक करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है, "ऋतिक रोशन इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर और राज्य पहले से ही आंशिक रूप से बंद है और इसलिए अभिनेता की जश्न मनाने की कोई योजना नहीं है।''

ऋतिक की पूरी बिल्डिंग को किया गया सील
दरअसल, साजिद नाडियाडवाला के परिवार के कोविड 19 पॉजिटिव होने के कारण ऋतिक रोशन की पूरी बिल्डिंग को क्वारंटाइन किया गया है। ऋतिक क्वारंटाइन बिल्डिंग में रह रहे हैं, इसलिए उनके जन्मदिन पर कोई खास कार्यक्रम नहीं होगा। ऋतिक और उनके परिवार के सदस्य आपस में बस एक छोटा सा उत्सव मना सकते हैं। ऋतिक हमेशा एक बहुत ही जिम्मेदार नागरिक रहे हैं और इस कठिन समय में भी उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों से इस कोविड के बढ़ते मामलों में अपना अत्यधिक ख्याल रखने की गुजारिश की है।
ये भी पढ़ें-BB15: तेजस्वी पर गुस्सा हुईं करण कुंद्रा की बहन, कहा- 'भाई को हैरेस करने की जगह तेजा को समझना चाहिए'
ऋतिक की अपकमिंग फिल्मों की बात करे तो अगली बार फाइटर में दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब वे एक साथ नजर आएंगे और उनके प्रशंसक पहले से ही इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications