Video Viral: आखिर ऐसा क्या हुआ कि ऋतिक रोशन को छूने पड़े फैन के पैर? यूजर्स बोले- 'ये तो....'

ऋतिक रोशन ने हमेशा अपने परफेक्स फिजिक्स और गुड लुक्स से फैंस को इंप्रेस किया है। वहीं अब एक्टर ने एक फैन के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

मुंबई, 28 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा को लेकर चर्चा में हैं। लगातार एक्टर फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच एक्टर एक इवेंट में पहुंचे जहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

जब ऋतिक रोशन ने छूए फैन के पैर

जब ऋतिक रोशन ने छूए फैन के पैर

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को देखने के लिए हमेशा फैंस क्रेजी रहते हैं। एक्टर का गुड लुक और उनका स्वैग हमेशा ही फैंस को इंप्रेस करता रहा है। ऐसा ही कुछ एक इवेंट के दौरान हुआ। जहां ऋतिक रोशन को देखने के लिए लाखों फैंस पहुंचे। इस दौरान एक उनका जबरा फैन स्टेज पर एक्टर के पैर छूने लगता है। जिसके बाद बिना देरी करे ऋतिक रोशन फैन को रोकते हैं और फिर खुद उसके पैर छूने लगते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

ऋतिक रोशन का फैंस को लेकर ऐसा स्वभाव देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टर की ये वायरल वीडियो देख हर कोई अपना रिएक्शन दे रहा है। वहीं एक्टर के लुक की बात करें तो, व्हाइट ट्रैक पैंट और न्योन ग्रीन टी-शर्ट में ऋतिक का स्वैग देखने लायक था. एक्टर ने ब्लैक सनग्लासेस और व्हाइट कैप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

फैन्स की जमकर तारीफ

फैन्स की जमकर तारीफ

एक फैन ने ऋतिक रोशन की वीडियो शेयर कर लिखा, 'ऋतिक रोशन अपने फैन के पैर छू रहे हैं, वे सच में एक जेम हैं। उनके जैसा सचमें कोई नहीं है'। इसके अलावा एक फैन ने ये भी लिखा, 'ऋतिक रोशन जैसा कोई नहीं हो सकता'।

फिल्म विक्रम वेधा में जल्द नजर आएंगे ऋतिक

फिल्म विक्रम वेधा में जल्द नजर आएंगे ऋतिक

बता दें कि, ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म विक्रम वेधा को लेकर सुर्खियों में हैं। ऋतिक रोशन की ये एक्शन फिल्म तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है जिसका हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। जिसकी फैंस ने काफी तारीफ भी की। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे।

3 साल बाद करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी

3 साल बाद करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी

फिल्म वॉर के बाद इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर 3 साल बाद वापसी करने वाले हैं। जिसकी वजह से फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म विक्रम वेधा 3 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+