'ये तो सुशांत सिंह राजपूत है...' ऋतिक रोशन के साथ इस शख्स की तस्वीर हुई वायरल, गच्चा खा गए फैंस
वायरल वीडियो में एक शख्स हूबहू सुशांत सिंह राजूपत जैसा नजर आ रहा है। तस्वीर देखने के बाद फैंस काफी हैरानी जता रहे हैं।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए 2 साल से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन फैंस अभी तक एक्टर के जाने का गम दिल से निकाल नहीं सके हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें ऋतिक रोशन के साथ स्टंटमेन मंसूर अली खान नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखने के बाद फैंस गच्चा खा गए। क्योंकि स्टंटमेन को पहली बार में देखकर वे हूबहू सुशांत सिंह राजपूत जैसे लग रहे हैं। ये तस्वीर देखने के बाद फैंस को भी सुशांत की याद आ गई। एक बार को तो ऐसा लगा, मानो सुशांत वापस आ गए हों।

ऋतिक के बर्थडे पर शेयर की थी तस्वीर
दरअसल, ऋतिक रोशन के साथ ये तस्वीर मंसूर अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। मंसूर ने ये तस्वीर एक्टर के बर्थडे पर शेयर की थी। अब एक पैपराजी ने ये फोटो दोबारा से फैंस के साथ साझा की है, जिसे देखने के बाद एक बार को फैंस भी चकरा गए। मंसूल अली खान पहली बार में देखने पर सुशांत सिंह राजपूत के जैसे लग रहे हैं।

सुशांत के जैसी थी कद और काठी
मंसूर की कद काठी और शक्ल हूबहू सुशांत सिंह राजपूत जैसी ही लग रही है। यही कारण है कि इसे देखने के बाद फैंस काफी हैरान हो गए। सब लोगों ने मंसूर की तुलना सुशांत सिंह राजपूत से कर डाली। देखते ही देखते मंसूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। और फैंस इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स भी करने लगे।

'ये तो एकदम सुशांत के जीरॉक्स'
एक यूजर ने कहा कि मंसूर तो एकदम सुशांत सिंह राजपूत के जीरॉक्स हैं। तो दूसरे ने कहा कि ओह माय गॉड ये तो एकदम सुशांत है। एक ने कहा कि एक बार को देखकर मैं भी कन्फ्यूज हो गया कि ये सुशांत सिंह राजूपत हैं। ऐसे ही न जाने कितने ही लोग इस तस्वीर को देखने के बाद काफी हैरानी जता रहे हैं और कन्फ्यूज भी हो रहे हैं।

साल 2020 में हुई थी सुशांत की मौत
बताते चलें कि सुशांत सिंह राजूपत की मौत साल 2020 में हुई थी। जून 2020 में सुशांत सिंह राजूपत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। खबर सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान हो गए। एक्टर की मौत के इतने सालों के बाद भी फैंस को यकीन नहीं आ पा रहा कि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं। अब ऐसे में मंसूर की तस्वीर देखने के बाद लोग काफी हैरानी जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications