War 2 OTT Release: ऋतिक रोशन के फैंस के लिए खुशखबरी, इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'वॉर 2'
War 2 OTT Release Plateform: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में देखने को मिल रही है। फिल्म में ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।
इसे निर्देशन आयन मुखर्जी ने किया है। इस सीक्वल का निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर द्वारा किया गया है। 'वॉर 2' को हिंदी फिल्म 'वॉर' का सीक्वल माना गया है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था। ऋतिक रोशन की फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, ये हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए घोषणा की कि 9 अक्टूबर से 'वॉर 2' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह घोषणा उन दर्शकों के लिए खास है जो सिनेमाघरों में इस फिल्म को मिस कर गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट लगभग ₹400 करोड़ था। लेकिन दुनियाभर में इसने कुल मिलाकर ₹361 करोड़ की कमाई ही कर पाई। इस तरह, फिल्म अपने बजट को पार करने में सफल नहीं हो पाई, जिससे मेकर्स को बड़ी निराशा हुई।
कमाई के में कुली थी आगे
'वॉर 2' में कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। हालाँकि, दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं मिश्रित रही हैं। कहीं जहां एक ओर स्टार पावर की तारीफ हुई, वहीं दूसरी ओर कहानी, पटकथा और निर्देशन को लेकर आलोचनाएँ भी हुईं। 14 अगस्त को 'वॉर 2' के साथ ही साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी रिलीज हुई थी। कमाई के लिहाज से 'कुली' ने 'वॉर 2' को टक्कर दी और बेहतर प्रदर्शन किया। इस मुकाबले ने यह दिखाया कि सिर्फ बड़े बजट और बड़े नाम ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications