ऋतिक रोशन ने पहली बार सबा आजाद के लिए लिखी पोस्ट, लोगों ने पूछा- तो मामला कंफर्म है?
मुंबई, 26 फरवरी: फिल्म एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते को लेकर बीते कुछ दिनों से फिल्मी गलियारों में काफी चर्चाएं हैं। कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद ये माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक सबा या ऋतिक ने अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है। ऋतिक ने शुक्रवार को पहली बार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में सबा आजाद के लिए एक पोस्ट किया है। जिसके बाद दोनों के डेटिंग की बातें फिर जोर पकड़ गई हैं।

क्या लिखा है ऋतिक ने
ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें सबा आजाद नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह नजर आ रही हैं। ये पोस्ट उनके बैंड इलेक्ट्रो-फंक मैडबॉय/मिंक का है, जो शुक्रवार को पुणे में हुआ। तस्वीर शेयर करते हुए इस इवेंट को लेकर ऋतिक ने लिखा- किल इट गाइज।

सबा के एक्स भी हैं इमाद
इमाद शाह काफी समय तक सबा आजाद के ब्वॉयफ्रेंड रहे हैं। अब दोनों की तस्वीर शेयर करके हुए ऋतिक ने उनके काम की तारीफ की है। हाल ही में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी सबा खान की तारीफ की थी। ऐसे में लोग ये कयास लगा रहे हैं कि ऋतिक और सबा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पूछा भी है कि क्या दोनों के रिश्ते को अब कंफर्म माना जाए।

ऋतिक और सबा के रिश्ते की ऐसे शुरू हुई चर्चा
सबा आजाद और ऋतिक के बीच रिश्ते की चर्चा करीब एक महीने पहले शुरू हुई। एक डिनर डेट पर दोनों की तस्वीरें सामने आईं थीं। इसके बाद फिल्मी गलियारों में दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा होने लगी। दोनों कुछ दिन पहले गोवा में एक साथ छुट्टी पर भी गए थे। बताया गया कि दोनों की दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों अब एक दूसरे को कथित तौर पर डेट कर रहे हैं।

ऋतिक की फैमिली के साथ भी दिख रहीं सबा
सबा हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ उनके परिवार के एक फंक्शन में भी नजर आई थीं। ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने हाल ही में परिवार के एक गेट टूगेदर का फोटो शेयर किया था। जिसमें परिवार के दूसरे लोगों के साथ सबा भी रोशन परिवार के बीच नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications