68 साल की उम्र में कुछ इस तरह कसरत करती हैं ऋतिक की मां पिंकी रोशन, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

मुंबई, 20 जनवरी: ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन अपनी फिटनेस पर काम करने और लगातार कसरत करने के लिए जानी जाती हैं। ऋतिक रोशन भी उनकी इस आदत से काफी प्रभावित हैं। ऋतिक ने उनका कसरत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि वो उनको फिटनेस पर काम करन के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

ऋतिक ने शेयर किया वीडियो

ऋतिक ने शेयर किया वीडियो

ऋतिक ने मां पिकी के वर्कआउट के कई छोटे-छोटे वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वो अलग-अलग तरह से कसरत कर रही हैं। ऋतिक ने लिखा, 68 साल की उम्र में उनको फिटनेस और वेलनेस के लिए अपना सब कुछ देते हुए देखने से मुझे उम्मीद जगती है कि हम सभी बेहतर हो सकते हैं, चाहे कोई भी उम्र हो। मैंने बार-बार देखा है कि उनके लिए जिम जाना कितना मुश्किल है लेकिन वह लगातार वर्कआउट करती हैं।

अक्सर फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं पिंकी रोशन

68 साल की पिंकी रोशन अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने हार्डकोर वर्कआउट के वीडियो शेयर करती रहती हैं। वो अपनी फिटनेस पर जिस तरह से मेहनत करती हैं, जिसकी सोशल मीडिया यूजर्स भी तारीफ करते हैं। पिंकी रोशन ना सिर्फ जिम में मेहनत करती हैं बल्कि वेटलिफ्टिंग, योगा, साइकिलिंग और स्विमिंग भी लगातार करती हैं। बता दें कि ऋतिक और पिंकी काफी करीब हैं। ऋतिक रोशन हाल में मां पिंकी और बच्चों के साथ मालदीव से छुट्टी मनाकर लौटे हैं।

'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में ऋतिक

'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में ऋतिक

ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में हैं। इस साल 30 सितंबर को रिलीज की जाएगी। ये साल 2017 की तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे नजर आएंगे। साल 2000 में आई सुपरहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' से करियर शुरू करने वाले ऋतिक रोशन 'कभी खुशी कभी गम', गुजारिश, जोधा-अकबर 'कोई मिल गया', 'कृष', 'गुजारिश', 'काबिल', 'बैंग-बैंग', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,' 'सुपर 30' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+