'ये क्या तरीका है?' Hrithik Roshan के सिक्योरिटी गार्ड ने डिलीवरी बॉय को मारा धक्का, वीडियो देख बौखलाए फैंस
ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर के सिक्योरिटी गार्ड ने डिलीवरी बॉय के साथ बदसलूकी की।

Hrithik Roshan Viral Video: हाल ही में ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ डिनर पर नजर आए। इस बीच एक्टर का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देख फैंस आगबबूला हो गए। एक्टर को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
ऋतिक रोशन के गार्ड ने डिलीवरी बॉय को मारा धक्का
दरअसल, देर रात ऋतिक रोशन जैसे ही डिनर कर के रेस्टोरेंट से बाहर आए तभी एक डिलीवरी ब्वॉय आया और एक्टर के साथ सेल्फी क्लिक करने लगा। इस दौरान एक्टर का सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ मौजूद था और उसने डिलीवरी ब्वॉय को जोर से धक्का मार दिया। जैसे ही पैपराजी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो बवाल मच गया।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ऋतिक रोशन के सिक्योरिटी का यह व्यवहार देखकर हर कोई उन्हें खरी-खोटी सुना रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ये लोग खुद को समझते क्या हैं। हमारे ही वजह ये लोग हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ये कैसी बदतमीजी है बिचारे डिलीवरी ब्वॉय को क्यों धक्का मारा? एक ने लिखा, 'इनकी फिल्म नहीं देखनी चाहिए। एटिट्यूड देख रहे हो इनका उसको धक्का क्यों दिया?' फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसकी कहानी एक्शन ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। बता दें कि फिल्म फाइटर अगले साल जनवरी 2024 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications