Hrithik-Sussanne: एक ही स्टेज पर थिरके सबा-ऋतिक और सुजैन, बेटों की परफॉर्मेंस देख एक्स कपल ने किया चीयर
ऋतिक रोशन उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर समेत कई सेलेब्स एक इवेंट में साथ पहुंचे। इस दौरान उनके बेटों ने एकसाथ डांस परफॉर्मेंस दी।
Hrithik And Sussane: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भले ही अपनी पहली पत्नी सुजैन खान से अलग हो चुके हैं। लेकिन, इसके बावजूद दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हाल ही में, ऋतिक और उनकी एक्स वाइफ सुज़ैन खान सुज़ैन खान के बेटे हरेन रोशन और रिदान रोशन ने स्टेज परफॉर्मेंस दी। इस दौरान दोनों ने अपने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

एक ही मंच पर थिरका एक्स कपल
हाल ही में सुज़ैन खान की बहन फराह खान अली ने रिदान, सुज़ैन, जायद खान और रिया चक्रवर्ती के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की। इस इवेंट में सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी और ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शामिल हुईं। फिल्ममेकर फरहान अख्तर, उनकी एक्स वाइफ अधुना और उनकी बेटी अकीरा ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया।

बच्चों की परफॉर्मेंस को किया चीयर
फराह खान अली ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें हम देख सकते हैं कि, ऋहान और ऋदान एकसाथ मंच पर गिटार बजा रहे हैं। एक अन्य तस्वीरम में सुजैन अपने बच्चों की इस परफॉर्मेंस को फोन में कैप्चर करती हुई नजर आईं। इन सबके अलावा तस्वीर में सबसे ज्यादा जिस पर गया वो था ऋतिक और अर्सलान एक दूसरे के साथ बैठे हुए नजर आए।

फराह ने शेयर की तस्वीरें
फराह ने हरेन की एक और क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा, 'हरेन, माय रॉक स्टार।' एक अन्य क्लिप में हरेन ने दर्शकों को धन्यवाद दिया। सके बाद, फराह ने फिल्म निर्माता-एक्टर फरहान अख्तर और उनकी बेटी अकीरा की एक फोटो शेयर की। इस दौरान सुजैन खान अकीरा का हौसला बढ़ाते हुए नजर आई। वहीं अधुना ने अपनी बेटी का वीडियो बनाया। फराह ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'घर में अकीरा अख्तर।' दोनों की इस परफॉर्मेंस ने इवेंट में चार चांद लगा दिए।

इवेंट में मलाइका और अरबाज भी आए नजर
इस इवेंट में मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी नजर आए। कुल मिलाकर इन सभी सेलेब्स ने एकसाथ मिलकर काफी इंजॉय किया। वहीं ऋतिक और सुजैन ने बेटों की परफॉर्मेंस पर उनको अच्छे से हौसला बढ़ाया। फिलहाल इस इवेंट की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सुजैन और ऋतिक का अच्छा है बॉन्ड
बता दें कि, ऋतिक और सुजैन अब भले ही पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन वह अब भी एक-दूसरे की केयर दोनों की अच्छे से केयर करते हैं। 10 जनवरी 2023 को ऋतिक का जन्मदिन था। इस खास मौके पर सुजैन ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया और उनके लिए एक वीडियो पोस्ट किया। फिलहाल ऋतिक सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications