कैसी थी फरहान और शिबानी की शादी? ऋतिक की मां पिंकी रोशन ने शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस
मुंबई, 20 फरवरी। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अब 'मिस्टर एंड मिसेज' हो गए हैं। शनिवार, 19 फरवरी को खंडाला के फार्म हाउस में फरहान और शिबानी ने एक-दूसरे के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। बिना बैंड-बाजा और निकाह वाली इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे। फरहान के सबसे अच्छे दोस्त ऋतिक रोशन और उनका परिवार भी इस शादी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए खंडाला पहुंचा।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी
अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने एक ओथ सेरेमनी का आयोजन कर बिना तामझाम के सिंपल शादी की। शादी में एक्टर ऋतिक रोशन भी अपने मम्मी-पापा राकेश रोशन और पिंकी रोशन के साथ पहुंचे थे। ऋतिक की मां पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी फोटो शेयर की है, जिसमें वो नारंगी और हाथी दांत से डिजाइन किए गए सूट में नजर आ रही है।

किसी सपने जैसी थी शादी
फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये बहुत खास मौका था, एक ऐसे शादी समारोह की गवाह बनना और एंजॉय करना जो अपेक्षा से परे लेकिन सच था। सादगी इसकी खूबी थी, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को बधाई।' बता दें कि शादी शनिवार को फरहान के पिता जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्म हाउस 'सुकून' में हुई। शादी में फराह खान, रिया चक्रवर्ती, सतीश शाह, आशुतोष गोवारिकर और रितेश सिदवानी सहित कई हस्तियों ने भाग लिया।

ऋतिक रोशन ने किया डांस
शिबानी की बहनें अनुषा दांडेकर, अपेक्षा दांडेकर और उनकी बेस्ट फ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी इस शादी में शामिल हुईं। कपल की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें फरहान अपनी पत्नी शिबानी के साथ 'दिल चाहता है' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ ऋतिक को भी गाने पर थिरकते हुए देखा गया, एक समय पर उन्होंने फिल्म निर्माता फराह खान को गले लगाया जो शादी में शामिल हुई थीं।

शादी की तस्वीरें हुई वायरल
शादी के लिए फरहान ने ब्लैक बो टाई और मैचिंग सनग्लासेज के साथ ब्लैक टक्सीडो पहना था। वहीं शिबानी लाल और गुलाबी रंग के गाउन के साथ लाल रंग का गाउन पहनी थीं। बता दें कि जावेद अख्तर ने दोनों की शादी की पुष्टि की थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'हां, शादी हो रही है। आराम से, शादी की जो तैय्यारियां हैं वेडिंग प्लानर्स संभाल रहे हैं। फरहान ने पहली शादी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। 2017 में तलाक लेने वाले पूर्व जोड़े की दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं। फरहान ने 2018 में शिबानी को डेट करना शुरू किया था।
यह भी पढ़ें: Video: दिल चाहता है...गाने पर शादी में डांस करते दिखे फरहान-शिबानी, ऋतिक रोशन ने भी दिया साथ












Click it and Unblock the Notifications