Video: दिल चाहता है...गाने पर शादी में डांस करते दिखे फरहान-शिबानी, ऋतिक रोशन ने भी दिया साथ
Video: दिल चाहता है...गाने पर शादी में डांस करते दिखे फरहान-शिबानी, ऋतिक रोशन ने भी दिया साथ
मुंबई, 20 फरवरी: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शनिवार (19 फरवरी) को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के वीडियो और तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। एक फैन अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शादी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फरहान को अपनी पत्नी शिबानी के साथ पार्टी में शंकर महादेवन द्वारा गाए गए गाने ''दिल चाहता है....' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। फरहान अख्तर के दोस्त और अभिनेता ऋतिक रोशन भी साथ में डांस करते नजर आएं। ऋतिक रोशन अपने परिवार वालों के साथ शादी में शामिल हुए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह डांस करते हुए फराह खान को गेल भी लगा रहे हैं। शादी में फिल्म निर्माता फराह खान भी शामिल हुई थीं।

लाल रंग के जोड़े में बहुत जंच रही थीं शिबानी
शादी के लिए शिबानी दांडेकर ने लाल रंग का जोड़ा पहना था। हालांकि उन्होंने ट्रेडिशनल लहंगे की जगह ऑफ शॉल्डर रेड गाउन पहना था। जबकि फरहान अख्तर बिग डे के लिए ऑल-ब्लैक लुक में दिखे। एक अन्य वीडियो में शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर नाचते हुए देखी जा सकती हैं। पिछले दिनों शादी के फंक्शन की कई तस्वीरें आई हैं, जिसमें अनुषा काफी खूबसूरत लगी हैं।

3 साल की डेटिंग के बाद फरहान और शिबानी ने की शादी
करीब तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे शिबानी और फरहान ने जावेद अख्तर के घर पर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। शिबानी की बहनें अनुषा दांडेकर, अपेक्षा दांडेकर और उनकी बेस्ट फ्रेंड रिया चक्रवर्ती शनिवार की सुबह खंडाला फार्महाउस पर पहुंचीं थी। रिया चक्रवर्ती ने शादी में व्हाइट रंग का आउटफिट पहना था, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की है।
गुरुवार को शिबानी की मेहंदी फंक्शन का आयोजन किया गया। इस हफ्ते की शुरुआत में फरहान ने अपनी बैचलर पार्टी में भी धमाका किया था। फरहान ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ एक तस्वीर साझा की। फोटो में फरहान रितेश सिधवानी और शकील लड़क समेत अपने करीबी दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।फरहान ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "लड़के वापस शहर में आ गए हैं। #stagdaynightfever।" शिबानी ने पोस्ट पर कमेंट किया, "उम्म... तकनीकी रूप से मैं भी वहां हूं।"

पहली पत्नी से 17 साल बाद फरहान ने लिया था तलाक
जावेद अख्तर ने फरहान और शिबानी दोनों की शादी की खबर की पुष्टि की है। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जावेद ने पहले कहा था, 'हां, शादी हो रही है। आप लोग आराम से रहिए। शादी की तैयारियां वेडिंग प्लानर्स संभाल रहे हैं।' फरहान अख्तर ने पहले हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी। शादी के 17 साल बाद 2017 में दोनों अलग हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications