विवादों के बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने की 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ, करीना कपूर ने किया रिएक्ट

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा देखने के बाद ऋतिक रोशन का रिएक्शन सामने आया है। एक्टर के पोस्ट पर करीना कपूर ने भी रिएक्ट किया है।

मुंबई, 14 अगस्त: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। रिलीज होने के बाद फैंस और क्रिटिक्स ने तो इसे लेकर रिएक्ट किया ही, लेकिन पहली बार किसी अभिनेता ने इसे लेकर अपनी राय रखी है। ये अभिनेता कोई और नहीं ऋतिक रोशन हैं। एक्टर ने आमिर खान की ये फिल्म देखी और फिर इसे लेकर अपना रिएक्शन दिया है। फिल्म की तारीफ में ऋतिक ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसपर अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ऋतिक ने शेयर की पोस्ट

ऋतिक ने शेयर की पोस्ट

अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक ने लाल सिंह चड्ढा का पोस्टर शेयर किया है। इसपर अपना रिएक्शन देते हुए एक्टर ने लिखा, बस अभी लाल सिंह चड्ढा देखी। मुझे फिल्म बहुत पसंद आई। प्लस माइनस एक तरफ। ये फिल्म बहुत शानदार है। दोस्तों अभी जाओ ये सुंदर है। बस सुंदर। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ हार्ट इमोजी भी बनाया।

ऐसा था करीना का रिएक्शन

ऐसा था करीना का रिएक्शन

ऋतिक ने लाल सिंह चड्ढा को लेकर रिएक्ट किया तो करीना कपूर ने भी उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना रिएक्शन दिया है। करीना ने तालियां बजाते हुए, एंजल और प्रेयर इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस रूपा के किरदार में नजर आ रही हैं।

इन फिल्मों में दिखे करीना-ऋतिक

इन फिल्मों में दिखे करीना-ऋतिक

बताते चलें कि ऋतिक रोशन और करीना कपूर साथ में चार फिल्मों में काम कर चुके हैं। पहली बार वे फिल्म यादों में साथ दिखे थे। इसके बाद दोनों ने 'कभी खुशी कभी गम', 'मुझसे दोस्ती करोगे' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' फिल्मों में साथ में काम किया है।

'लाल सिंह चड्ढा' का कलेक्शन

'लाल सिंह चड्ढा' का कलेक्शन

लाल सिंह चड्ढा गुरुवार को रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई और तीन दिनों में फिल्म ने लगभग ₹ 27.7 करोड़ का कलेक्शन किया। ये फिल्म टॉम हैक्स स्टारर फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है।

विक्रम वेधा में नजर आएंगे ऋतिक

विक्रम वेधा में नजर आएंगे ऋतिक

ऋतिक रोशन की बात करें, तो एक्टर के पास अपकमिंग फिल्मों की पाइपलाइन में कई दिलचस्प फिल्में हैं। एक्टर की फिल्म विक्रम वेधा रिलीज होने वाली है। इसमें सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी नजर आने वाली हैं। ये तमिल फिल्म का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+