Saba Azad: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड को सलवार सूट में देखकर लोगों ने कहा 'Yuk', सबा आजाद ने ऐसे लगाई क्लास
ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाने वाले ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के खूब चर्चे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस शादी में ऋतिक और सबा भी शामिल हुए। इस दौरान सबा की ड्रेस ही चर्चा का विषय बन गई और वे अपने आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से ट्रोल होने लगीं। हालांकि अब सबा ने अपने तरीके से इन ट्रोल्स को जवाब दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी से अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

फैंस के पसंदीदा कपल हैं ऋतिक-सबा
सबा आजाद और ऋतिक रोशन फैंस के पसंदीदा कपल्स हैं। अकसर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में भी कपल ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इस दौरान सबा को अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल होना पड़ा।

रिसेप्शन में सबा ने पहनी ऐसी ड्रेस
दरअसल, सबा इंडियन अटायर में अली और ऋचा के रिसेप्शन के लिए पहुंची थीं। ऐसे में श्रुति नाम की एक यूजर ने उनके लुक को लेकर भद्दा कमेंट कर दिया। यूजर ने कहा कि आप 'छी' लग रही थीं। जो भी समझो अब।

सबा ने लगाई ट्रोल्स की क्लास
अब सबा ने श्रुति नाम की इस यूजर के कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी स्टोरी में शेयर किया। सबा ने लिखा- ये श्रुति हैं, जो अपने प्यार से प्यार करती हैं। लेकिन अपनी नफरत के लिए मुझे फॉलो भी करती हैं। इनके जैसे बहुत लोग हैं। श्रुति के जैसे मन बनिये। मुझे अनफॉलो करने के लिए फ्री महसूस करिये। श्रुति को अभी तक ब्लॉक बटन नहीं मिला है।

सबा ने शेयर की तस्वीरें
अली और ऋचा के रिसेप्शन के कई दिनों के बाद सबा ने पार्टी से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। पार्टी में उन्होंने जो ड्रेस पहनी, सकी तस्वीरें भी शेयर की। सबा लिखती हैं कि मैं बहुत कम मौकों पर ही अच्छी तरह से कपड़े पहनती हूं।

'मुझे जरा भी परवाह नहीं'
सबा ने कहा कि आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं मुझे इसकी जरा सी भी परवाह नहीं है। उन्होंने ऋचा चड्ढा और अली फजल को भी शुक्रिया कहा।

ऋचा चड्ढा ने किया कमेंट
सबा के इस पोस्ट पर ऋचा चड्ढा ने भी कमेंट कर कहा कि प्यार हमेशा जीतता है। हर चीज में समय लगता है। हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद। आप बहुत अच्छे लग रहे थे। ऋतिक को भी प्यार।

ऋतिक और सबा ने पहनी ऐसी ड्रेस
बताते चलें कि ऋचा और अली की शादी के लिए सबा ने हरे रंग का कुर्ता पहना हुआ था। वहीं ऋतिक की बात करें, तो एक्टर क्रिस्प ब्लैक कलर के सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने कैमरा को पोज भी दिए। इससे पहले कपल पहली बार करण जौहर के बर्थडे बैश में साथ दिखाई दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications