इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थे ऋतिक रोशन, स्कूल में बनता था मजाक, फिर ऐसे किया गया इलाज
Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' के नाम से मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और वह रातोंरात स्टार बन गए थे।
ऋतिक रोशन का 50वां जन्मदिन
ऋतिक रोशन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी फिटनेस और डांसिंग स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर है। वहीं इस उम्र में भी उनके इस शानदार लुक पर लड़कियां मरती हैं। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते हैं ऋतिक रोशन की एक ऐसी बीमारी के बारे में जिससे वह बचपन में वह काफी परेशान रहते थे।

इस बीमारी से पीड़ित थे ऋतिक रोशन
करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार ऋतिक रोशन के बारे में काफी कम लोगों को पता है कि उन्हें बचपन में एक ऐसी बीमारी थी, जिसके चलते उन्हें अपने पापा राकेश रोशन से डांट भी पड़ती थी। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग शुरू करने वाले ऋतिक रोशन बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। हालांकि एक बीमारी की वजह से उन्हें अपना ये सपना पूरा करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
ऋतिक को पापा से पड़ती थी डांट
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन को बचपन से ही हकलाने की बीमारी थी और वह साफ नहीं बोल पाते थे। वहीं इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने साल 2009 में फराह खान के शो 'तेरे मेरे बीच में' में किया था। उन्होंने बताया था कि 6 साल की उम्र से उन्हें हकलाने की बीमारी थी। इस वजह से वह स्कूल जाने से कतराते थे क्योंकि बच्चे उनके इस बीमारी का मजाक बनाते थे।
35 साल तक बीमारी न नहीं छोड़ा था पीछा
एक्टर ने बताया था कि उनकी ये बीमारी 35 साल की उम्र तक उनके साथ रही। ऐसे में इसका असर उनके एक्टिंग करियर पर पड़ रहा था क्योंकि वह ठीक से फिल्मों की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ पा रहे थे। हांलाकि, बाद में उन्होंने अपनी इस समस्या का समाधान निकाला और स्पीच थैरेपी लेनी शुरू की दी थी। ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्मआगामी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications