Vikram Vedha: खत्म हुई विक्रम वेधा की शूटिंग, सामने आया ऋतिक-सैफ का दमदार लुक

आखिरकार फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग पूरी हो गई है। शूटिंग के आखिरी दिन सेट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

मुंबई, 10 जून: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा की आखिरकार शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में राधिका आप्टे भी नजर आएंगी। सैफ अली खान और ऋतिक फिल्म की रिलीज डेट के करीब आने से बेहद उत्साहित हैं। ऋतिक रोशन ने शूटिंग के आखिरी दिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

hrithik roshan

ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट
ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शूटिंग की आखिरी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- "जैसा कि हमने इसे सेट पर एक रैप कहा था, मेरा दिमाग सभी सुखद यादों, परीक्षण समय, एक्शन, रोमांच और कड़ी मेहनत से भर गया है जिसे हम सभी ने #VikramVedha में डाल दिया है। आज मैं बेहद उत्साहित और थोड़ा नर्वस भी हूं, जैसे-जैसे हम अपनी रिलीज की तारीख के करीब आते जा रहे हैं, सिनेमाघरों में मिलते हैं"।

खत्म हुई शूटिंग
दिल्चस्प बात ये है कि ऋतिक रोशन लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी आखिरी फिल्म सुपर 30 थी। वहीं सैफ अली खान भी लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनों ने कड़ी मेहनत की है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही थी और अब फिल्म की फाइनल शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को गायत्री और पुष्कर ने साथ मिलकर डायरेक्ट किया है। फिल्म 'विक्रम वेधा' सभी सिनेमाघरों में 30 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+