KBC फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 18वें सीजन की रजिस्ट्रेशन डेट आउट! ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
KBC Season 18 Registration Date: 'देवियों और सज्जनों...' यह जादुई आवाज एक बार फिर आपके टीवी स्क्रीन पर गूंजने के लिए तैयार है। भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) अपने 18वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है।
हाल ही में सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने चिर-परिचित और मजेदार अंदाज में शो के नए सफर का आगाज करते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया क्या है...

प्रोमो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन लाल रंग के वेलवेट कोट और ब्लैक ट्राउजर में बेहद रॉयल नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह आईने के सामने खड़े होकर अपनी बाहें फैलाते हैं और कहते हैं- 'सरप्राइज'। इसी वीडियो के साथ उन्होंने केबीसी के आगामी सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक घोषणा की है।
नोट कर लें तारीख: 9 मार्च से शुरू होंगे सवाल
KBC 18 का हिस्सा बनने की चाहत रखने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि 9 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दिन से अमिताभ बच्चन हर रात सवाल पूछेंगे, जिनका सही जवाब देकर आप हॉट सीट तक पहुंचने की अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
KBC के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- 1. SonyLIV ऐप: आप अपने फोन पर सोनी लिव ऐप के जरिए सीधे सवालों के जवाब दे सकते हैं।
- 2. Sony Entertainment Television: टीवी पर प्रसारित होने वाले सवालों का जवाब एसएमएस (SMS) के माध्यम से दिया जा सकता है। एसएमएस के लिए नंबर भी उसी समय टीवी स्क्रीन पर उपलब्ध कराया जाएगा।
धोखाधड़ी से रहें सावधान
शो के मेकर्स ने प्रोमो के अंत में प्रतियोगियों के लिए एक जरूरी चेतावनी भी जारी की है। चैनल ने स्पष्ट किया है कि केबीसी की चयन प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार की फीस या शुल्क नहीं लिया जाता है। किसी भी फर्जी लॉटरी या कॉल के झांसे में न आएं, क्योंकि यह शो पूरी तरह से आपकी योग्यता और सही प्रक्रिया पर आधारित है।
कब से ऑन-एयर होगा शो?
अमिताभ बच्चन के पिछले सीजन के भावुक विदाई संदेश के बाद फैंस काफी चिंतित थे, लेकिन अब नए प्रोमो ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सूत्रों की मानें तो केबीसी का 18वां सीजन इस साल जुलाई या अगस्त तक टीवी पर दस्तक दे सकता है। याद दिला दें कि पिछले सीजन (KBC 17) में आदित्य कुमार 1 करोड़ रुपये जीतकर पहले करोड़पति बने थे।












Click it and Unblock the Notifications