कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान?

कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक शाहरुख खान के पास एक कार 12 करोड़ रुपए कीमत की भी है।

मुंबई, 5 अक्टूबर: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों मुश्किलों में घिरे हुए हैं। बीते शनिवार की रात को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर छापा मारा, जहां एक ऐसी पार्टी का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें ड्रग्स परोसी जा रही थी। इस मामले में रविवार दोपहर को एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी ड्रग्स रखने और इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में हैं और फिल्म जगत के कई बड़े सितारे उनके बचाव में खड़े नजर आ रहे हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

इतने करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं शाहरुख

इतने करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं शाहरुख

वेबसाइट caknowledge के मुताबिक, शाहरुख खान करीब 5100 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 80 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख खान की इनकम का मुख्य जरिया फिल्मों के अलावा विज्ञापन, आईपीएल टीम और स्टेज शो हैं। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों में शामिल शाहरुख खान अकेले ऐसे भारतीय अभिनेता हैं, जो संयुक्त तौर पर बॉलीवुड और हॉलीवुड के टॉप-10 रईस अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं।

एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं शाहरुख?

एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं शाहरुख?

बॉलीवुड पर दो दशक से भी ज्यादा वक्त से राज कर रहे शाहरुख खान की इनकम की अगर बात करें तो उनकी सालाना आय करीब 240 करोड़ रुपए है। मीडिया खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए करीब 80 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं। इसके अलावा उन्होंने करीब 930 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट भी किया हुआ है।

शाहरुख के पास हैं कितनी कारें

शाहरुख के पास हैं कितनी कारें

लग्जरी लाइफ के शौकीन शाहरुख खान कई महंगी कारों के मालिक हैं। उनकी कारों के कलेक्शन में 12 करोड़ रुपए की कीमत वाली एक बुगाटी वेरॉन, बीएमडब्ल्यू-7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू-6 सीरीज, मित्सुबिशी पजेरो, ऑडी ए-6, लैंड क्रूजर, और रोल्स रॉयस कार शामिल है। शाहरुख खान मुंबई के बांद्रा में एक शानदार 6 मंजिला घर, जिसका नाम 'मन्नत' है, में रहते हैं इसकी मार्केट वैल्यू 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

प्रॉडक्शन कंपनी और आईपीएल टीम के भी मालिक

प्रॉडक्शन कंपनी और आईपीएल टीम के भी मालिक

शाहरुख खान की खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी- रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है, जिसके तहत डॉन-2, चलते-चलते, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बिल्लू बारबर, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, पहेली, बदला, रॉ-वन, मैं हूं ना, माई नेम इज खान, दिलवाले, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, ओम शांति ओम और रईस जैसी बड़ी फिल्में बन चुकी हैं। इसके अलावा वो जूही चावला और जय मेहता के साथ आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।

शाहरुख की पत्नी क्या करती हैं

शाहरुख की पत्नी क्या करती हैं

1992 में फिल्म 'दीवाना' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान अभी तक 14 फिल्म फेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि फिल्मों में आने से पहले करीब 2 साल तक शाहरुख ने थियेटर और टीवी शो भी किए। उनके शानदार अभिनय के लिए 2005 में उन्हें पद्म श्री सम्मान से भी नवाजा गया था। 1991 में शाहरुख खान ने गौरी छिब्बर से शादी की, जो खुद एक फिल्म प्रोड्यूसर और इंटीरियर डिजाइनर हैं।

ये भी पढ़ें- जिस मॉडल का मर्दों से उठ गया था भरोसा, अब उसे मिला 3 करोड़ के बदले शादी का ऑफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+