जिस मॉडल का मर्दों से उठ गया था भरोसा, अब उसे मिला 3 करोड़ के बदले शादी का ऑफर
स मॉडल को शख्स ने एक मैसेज के जरिए शादी का ऑफर भेजा है।
साओ पाउलो, 25 सितंबर: हाल ही में एक मॉडल अपने अजीबोगरीब फैसले की वजह से काफी सुर्खियों में रही। दरअसल इस मॉडल का मर्दों के ऊपर से भरोसा उठ गया था और इस वजह से उसने खुद से ही शादी करने का फैसला लिया। अपने आप से ही शादी करने वाली इस मॉडल ने दुल्हन के लिबाज में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं, जो काफी वायरल हुईं। अब एक बार फिर ये मॉडल सुर्खियों में है, दरअसल इस मॉडल को अरब के एक शेख ने शादी करने का ऑफर दिया है। शेख ने कहा है कि अगर वो उससे शादी करेगी, तो बदले में उसे 3.69 करोड़ रुपए देगा।

'खुद को तलाक देकर मुझसे निकाह कर लो'
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, इस खूबसूरत मॉडल का नाम है क्रिस गैलेरा, जो ब्राजील की रहने वाली है। क्रिस गैलेरा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसे इंटरनेट पर एक शख्स की तरफ से शादी का ऑफर आया है। उस शख्स ने अपने मैसेज में कहा है कि वो खुद को तलाक देकर उससे शादी कर ले। शख्स ने मॉडल को शादी के बदले में दहेज के तहत 5 लाख डॉलर (3.69 करोड़ रुपए) देने का भी वादा किया है।

'मैं बिकाऊ नहीं हूं'
क्रिस गैलेरा ने बताया, 'जिस शख्स ने मुझे शादी का ऑफर दिया, उसने खुद को एक अरब शेख बताया है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि कोई मुझसे शादी करने के लिए इस हद तक दीवाना है कि इतनी बड़ी रकम दे सकता है। उसका मैसेज अंग्रेजी में था, जिसे मुझे ट्रांसलेट करना पड़ा। हालांकि एक बार पहले भी हमारी बात हुई चुकी है, लेकिन इस बार मैंने उसे जवाब में बस इतना ही लिखा कि मैं बिकाऊ नहीं हूं।'

'कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा सेक्सिस्ट ऑफर मिलेगा'
ब्राजील की इस मॉडल ने आगे बताया, 'उस शख्स का प्रस्ताव सेक्सिस्ट था। जब मैंने खुद से शादी की और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, तो मुझे बहुत सारे नफरत भरे मैसेज भी मिले। लेकिन, मुझे उस वक्त उतनी हैरानी नहीं हुई, जितनी इस शख्स के शादी के ऑफर को देखकर हुई। मैंने कल्पना नहीं की थी कि कोई मुझे इस तरह का सेक्सिस्ट ऑफर भी दे सकता है।'

'जो सोचना है सोचें, मैं अपने आप में खुश हूं'
क्रिस गैलेरा ने सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग को लेकर कहा, 'लोग मेरे लिए बहुत खराब बातें लिखते हैं, लेकिन मैं वो सब दिल पर नहीं लेती। अगर मैं उनके कमेंट पर रिएक्शन दूंगी, तो उससे उनकी सोच नहीं बदलने वाली है। इसलिए, अब मैंने तय किया है कि मैं ऐसे नफरत भरे मैसेज पढ़ूंगी ही नहीं। लोगों को मेरे बारे में जो सोचना है सोचें, मैं अपने आप में खुश हूं।'

'पहले लगता था कि किसी की जरूरत है, लेकिन अब...'
आपको बता दें कि हाल ही में क्रिस गैलेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी 'सोलो-मैरिज' की तस्वीरें पोस्ट की थीं। क्रिस ने बताया, 'पहले मुझे लगता था कि खुश रहने और अकेलेपन से बचने के लिए मुझे एक रिलेशनशिप की जरूरत है। लेकिन, जब मैंने कुछ वक्त अकेले गुजारा, तो एहसास हुआ कि मैं अकेले ही ज्यादा खुश हूं। शुरुआत में अकेले रहने से डर भी लगता था, लेकिन धीरे-धीरे मैंने खुद को मजबूत महसूस कराना शुरू किया।'

'मेरी वेडिंग ड्रेस भी ऐसी थी, कि वो हिस्सा दिखे'
क्रिस गैलेरा ने कहा, 'मैं अकेले ही खुश रहना सीख चुकी थी, तो मेरे दिल ने कहा कि क्यों ना लाइफ के इस फैसले को एंजॉय किया जाए। और, मैंने तय किया कि मैं अपने आप से शादी करूंगी। लोग मेरे ब्रेस्ट देखकर मेरी तरफ आकर्षित होते हैं, इसलिए मैंने अपनी वेडिंग ड्रेस भी ऐसी ही तैयार कराई, ताकि मैं अपने शरीर के उस हिस्से को हाईलाइट कर सकूं।'
ये भी पढ़ें- 'मर्दों के मुकाबले फीमेल एक्टर के साथ इंटीमेट होना और किस करना आसान'











Click it and Unblock the Notifications