Parineeti-Raghav: राघव चड्ढा से कितनी बड़ी हैं उनकी दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा? जानें दोनों की उम्र का अंतर

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Age: आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा और उनकी होने वाली दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा कल यानी 24 सितंबर को उदयपुर में शादरी करेंगे। दोनों अपने परिवार वालों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के उपस्थिति में उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में सात फेरे लेंगे। कपल के खास मेहमान लगातार उदयपुर पहुंच रहे हैं। आज परिणीति चोपड़ा और दूल्हेराजा राघव चड्ढा की हल्दी सेरेमनी हुई है। राघव और परिणीति की शादी के पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वेडिंग वेन्यू द लीला पैलेस में पंजाबी गाने बजाए जा रहे हैं। चारों तरफ जश्न का माहौल नजर आ रहा है। रिश्तेदार भी शादी की पार्टी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

लंदन में हुई थी परिणीति-राघव की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव की पहली मुलाकात करीब 15 साल पहले लंदन में हुई थी, जब परिणीति चोपड़ा 'यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर' से बिजनेस, इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार उसी वक्त राघव चड्ढा भी 'लंदन‌ स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' में पढ़ाई कर‌ रहे थे। तभी दोनों की पहचान हुई थी। हालांकि, उस वक्त तक दोनों एक-दूसरे के सिर्फ दोस्त थे।

Parineeti Chopra

हम उम्र हैं परिणीति और उनके होने वाले पति राघव
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उम्र बिल्कुल समान है। दोनों की उम्र 34 साल है। वहीं देखा जाए तो परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले मंगेतर राघव चड्ढा से मात्र 20 दिन बड़ी हैं। दरअसल परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 में हुआ है जबकि उनके मंगेतर राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 में हुआ है। ऐसे में देखा जाए तो परिणीति चोपड़ा बॉयफ्रेंड राघव से सिर्फ 20 दिन ही बड़ी हैं। दूसरी तरफ उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं। इस समय पर प्रियंका चोपड़ा की उम्र 40 साल और उनके पति निक जोनस की उम्र 30 साल है।

200 मेहमानों और 50 वीवीआईपी के शादी मेंआने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति और राघव की शादी में करीब 200 मेहमानों और 50 वीवीआईपी के आने की उम्मीद जताई जा रही है। उदयपुर एयरपोर्ट पर मेहमानों का लगातार आना जारी है। उदयपुर एयरपोर्ट भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है। उदयपुर एयरपोर्ट पर कपल के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। एयरपोर्ट के अंदर कई जगहों पर मेहमानों के वेलकम के लिए फूलों से डेकोरेशन भी की गई है। गेस्ट्स का ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया जा रहा है। आपको बता दें कि एयरपोर्ट के अंदर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

10 लाख रुपए के महाराजा सुइट में होगी शादी
होटल सूत्रों के अनुसार परिणीति चोपड़ा की जिस सुइट में चूड़े की रस्म होगी, वह एरिया पूरी तरह से कांच का बना हुआ है। जिस महाराजा सुइट में परिणीति और राघव की शादी का आयोजन किया गया है उसका एक रात का किराया करीब 10 लाख रुपए है। ये महाराज सुइट 3500 स्क्वायर फीट एरिया में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस होटल में शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 8 सुइट और 80 कमरें बुक किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+