Miss Universe हरनाज कौर को मिलेगी कितनी रकम और कौन-कौन सी सुविधाएं? जानिए

हरनाज कौर संधू को मिस यूनिवर्स के ताज के अलावा कितनी रकम और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

नई दिल्ली: इजरायल के ऐलाट में आयोजित मिस यूनिवर्स 2021 ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भारत की हरनाज कौर संधू ने इतिहास रच दिया है। चंडीगढ़ की रहने वालीं हरनाज कौर ने फाइनल राउंड में पैराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की मॉडल को हराकर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। ये मौका इसलिए भी काफी अहम है, क्योंकि 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज एक बार फिर भारत वापस लौट आया है। हरनाज से पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता भी ये खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मिस यूनिवर्स को ताज के अलावा कितनी रकम और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

क्या वाकई मिस यूनिवर्स को मिलती है भारी भरकम सैलरी?

क्या वाकई मिस यूनिवर्स को मिलती है भारी भरकम सैलरी?

अमेरिकी फैशन मैगजीन 'Esquire' के मुताबिक, ऐसी अफवाहें हैं कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुंदरी को एक साल तक 6 अंकों की भारी-भरकम सैलरी मिलती है, लेकिन पुख्ता तौर पर इस तरह की कोई रिपोर्ट नहीं है। यहां तक कि मिस यूनिवर्स को मिलने वाले कैश प्राइज पर ब्यूटी कॉन्टेस्ट के आयोजकों की तरफ से कभी कोई जानकारी नहीं दी गई। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मिस यूनिवर्स के ताज के साथ विजेता सुंदरी को करीब 1.8 करोड़ रुपए की धनराशि मिलती है।

Recommended Video

    Harnaaz Kaur Sandhu Miss Universe 2021: हरनाज के इस जवाब ने दिलाया खिताब | वनइंडिया हिंदी
    न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट में फ्री स्टे

    न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट में फ्री स्टे

    इसके अलावा मिस यूनिवर्स को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक साल तक 'मिस यूनिवर्स अपार्टमेंट' में रहने का मौका मिलता है। जब तक अगले साल नई मिस यूनिवर्स नहीं चुन ली जाती, तब तक मौजूदा मिस यूनिवर्स को न्यूयॉर्क में इस अपार्टमेंट के साथ फ्री ग्रॉसरी, परिवहन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। इसके साथ ही आयोजकों की तरफ से मिस यूनिवर्स को एक साल के लिए असिस्टेंट और मेकअप आर्टिस्ट की एक टीम भी दी जाती है।

    मिस यूनिवर्स के ताज के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं

    मिस यूनिवर्स के ताज के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं

    मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली मॉडल को एक साल के लिए मेकअप का सामान, हेयर प्रोडक्ट्स, फुटवियर, कपड़े, ज्वैलरी, स्किन केयर और दूसरी सुविधाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही मिस यूनिवर्स को अपना मॉडलिंग पोर्टफॉलियो बनाने के लिए बेस्ट फोटोग्राफर के साथ फोटोशूट का मौका मिलता है। ब्यूटी कॉन्टेस्ट के आयोजक मिस यूनिवर्स को कई तरह की मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराते हैं।

    कौन हैं हरनाज कौर संधू

    कौन हैं हरनाज कौर संधू

    चंडीगढ़ की रहने वालीं हरनाज कौर संधू मॉडलिंग के साथ-साथ एक्टिंग भी करती हैं और इससे पहले कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में विजेता बन चुकी हैं। महज 17 साल की उम्र में हरनाज ने चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए टाइम्स फ्रेश फेस का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2021 में ही वो लिवा मिस दीवा यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विनर बनीं। हरनाज कौर 'यारा दियां पू बरन' और बाई जी कुटेंगे जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हरनाज कौर बताती हैं कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं।

    हरनाज कौर ने फाइनल राउंड में किसे हराया

    हरनाज कौर ने फाइनल राउंड में किसे हराया

    21 साल की हरनाज कौर संधू ने इजरायल में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता, तो देश और दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिलने लगे। ऐसे में लोगों के जहन में ये सवाल भी उठा कि हरनाज कौर ने फाइनल राउंड में किसे हराकर मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया। हरनाज कौर के साथ पैराग्वे के विलारिका शहर की 22 वर्षीय मॉ़डल नादिया फरेरा फर्स्ट रनर-अप और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने सेकंड रनर-अप रहीं।

    फाइनल राउंड में हरनाज कौर से क्या सवाल पूछा गया

    फाइनल राउंड में हरनाज कौर से क्या सवाल पूछा गया

    मिस यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट के फाइनल राउंड में जजों की तरफ से तीनों प्रतियोगियों से पूछा गया कि आज महिलाएं जिस तरह के दबाव का सामना कर रही हैं, उसमें वो उन्हें क्या सलाह देना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में हरनाज कौर ने कहा, 'मेरा मानना है कि आज की युवा महिलाओं के ऊपर जो सबसे बड़ा दबाव है, वो खुद के ऊपर विश्वास करने का है। ये विश्वास करने का दबाव, कि आप सबसे अलग हैं और यही बात आपको खूबसूरत बनाती है। दूसरों के साथ खुद की तुलना करना बंद कीजिए और दुनिया में हो रही बाकी अहम बातों के बारे में बात कीजिए। मुझे लगता है कि बस आपको यही समझने की सबसे ज्यादा जरूरत है। आपकी लाइफ की लीडर आप हैं, इसलिए अपनी आवाज खुद बनिए।

    हरनाज कौर की कामयाबी पर उनकी मां ने क्या कहा?

    हरनाज कौर की कामयाबी पर उनकी मां ने क्या कहा?

    हरनाज कौर संधू की कामयाबी के बाद पूरे देश को उनके ऊपर नाज हो गया है। वहीं, इस मौके पर हरनाज की मां की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। हरनाज की मां रविंद्र कौर संधू ने कहा, 'ये हम सभी के लिए एक खुशी और गर्व से भरा हुआ मौका है। मैं कितनी खुश हूं, ये बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वो हमेशा से ही बहुत एक्टिव और मजबूत इरादों वाली रही है। उसके शिक्षकों और प्रिंसिपल ने भी हरनाज को काफी सपोर्ट किया।'

    ये भी पढ़ें- ट्रांसजेंडर महिला ने डिजाइन किया था मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू का ड्रेस, जानें कौन हैं डिजाइनर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+