ट्रांसजेंडर महिला ने डिजाइन किया था मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू का ड्रेस, जानें कौन हैं डिजाइनर

ट्रांसजेंडर महिला ने डिजाइन किया था मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू का ड्रेस, जानें कौन हैं डिजाइनर सायशा शिंदे

दिल्ली, 13 दिसंबर: भारत की हरनाज कौर संधू सोमवार (13 दिसंबर) को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया गया है। 21 वर्षीय हरनाज कौर संधू ने 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतकर भारत का नाम ऊंचा किया है। मिस यूनिवर्स का क्राउन पहनते वक्त चंडीगढ़ की 21 वर्षीय मॉडल हरनाज कौर संधू शानदार लग रही थी। हरनाज ने सी-थ्रू एम्बेलिश्ड गाउन ग्रैंड फिनाले के लिए पहना था। इस गाउन को एक ट्रांसजेंडर महिला फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे ने डिजाइन किया था। हरनाज के विनिंग लुक वाले ड्रेस की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। आइए जानें कौन हैं ट्रांसजेंडर डिजाइनर सायशा शिंदे।

कुछ महीनों पहले ही स्वप्निल से सायशा बनीं हैं डिजाइनर

कुछ महीनों पहले ही स्वप्निल से सायशा बनीं हैं डिजाइनर

हरनाज का गाउन डिजाइन करने वाले स्वप्निल शिंदे जनवरी 2021 में सायशा शिंदे बने हैं। जी हां, इंस्टाग्राम स्वप्निल शिंदे ने जनवरी 2021 में ये जानकारी दी थी कि वह अब एक ट्रांसवुमन हैं और उन्होंने अपना नाम सायशा शिंदे रखा है। सायशा को करीना कपूर, श्रद्धा कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को स्टाइल करने के लिए जाना जाता है। कई फिल्मों में भी सायशा शिंदे ने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की है।

डिजाइनर बोलीं- रातों की नींद खराब कर बनाई मिस यूनिवर्स की गाउन

डिजाइनर बोलीं- रातों की नींद खराब कर बनाई मिस यूनिवर्स की गाउन

सायशा ने इंस्टाग्राम पर गाउन बनाने की पूरी प्रक्रिया का जिक्र किया है। गाउन को बनाने के प्रोसेस की तस्वीरों को शेयर करते हुए डिजाइनर सायशा शिंदे ने लिखा है, "रातों की नींद हराम हुई! बहुत ज्यादा प्रेशर था! मेरे सामने बस एक लड़की का सपना था। ड्रेस को डिजाइन करने में एक महिला का धैर्य था! ये ड्रेस पूरी तरह से मिस यूनिवर्स 2021 के ही लायक था।''

कैसा था मिस यूनिवर्स हरनाज का गाउन

कैसा था मिस यूनिवर्स हरनाज का गाउन

क्राउन पहनते वक्त की मिस यूनिवर्स हरनाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनके द्वारा पहने गए गाउन को सभी ने पसंद किया है। इस इवेंट के लिए हरनाज ने बेज और सिल्वर एम्बेलिश्ड गाउन पहना था। शीयर बॉडी-हगिंग गाउन में एक प्लंजिंग वी-नेकलाइन और एक लंबी फ्लो वाली टेल थी। चमकीली ड्रेस को स्लीवलेस रखा गया था। हरनाज के लुक को स्टोन स्टडेड ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया गया था। हरनाज ने डेवी बेस, पिंक ब्लश गाल, न्यूड लिपस्टिक और बोल्ड आई मेकअप का के साथ अपना पूरा लुक कम्पलीट किया था।

'मिस यूनिवर्स ने मेरा गाउन पहना, गर्व की बात है...'

'मिस यूनिवर्स ने मेरा गाउन पहना, गर्व की बात है...'

कौन हैं हरनाज कौर संधू, जो 21 साल की उम्र में बनीं मिस यूनिवर्स, जानें उनके बारे में सबकुछमिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू का गाउन डिजाइन करने को लेकर सायशा कहती हैं, "न केवल हरनाज और भारत के लिए बल्कि मेरे लिए भी यह अपने सपने को सच होते देखना था। ये मेरे लिए बिल्कुल आश्चर्यजनक था...क्योंकि 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स जीता था और उसके बाद 13 दिसंबर 2021 को हरनाज ने जीता है, वो भी मेरा गाउन पहनकर। मैं बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद थी कि जल्द ही एक दिन आएगा जब मुझे मिस इंडिया के लिए गाउन डिजाइन करने का मौका मिलेगा। और फिर मौका मिला वो भी मिस यूनिवर्स का गाउन डिजाइन करने का। हरनाज मेरे गाउन में मिस यूनिवर्स जीतती हैं। तो, निश्चित रूप से मुझे कहना होगा कि यह एक ऐसा पल था जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी।''

'मैं चाहती थी लोग मुझे ट्रांसजेंडर महिला के रूप में जाने...'

'मैं चाहती थी लोग मुझे ट्रांसजेंडर महिला के रूप में जाने...'

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में सायशा ने कहा था, '' मैं चाहती थी कि लोग मुझे एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में जानें क्योंकि मैं वही हूं। जैसे आप समलैंगिक पैदा होते हैं, वैसे ही आप ट्रांसजेंडर पैदा होते हैं। यह ऐसा कुछ नहीं है जिसे आप विकसित करते हैं। आपकी परवरिश और आप जिस परिवेश में रह रहे हैं, उसके आधार पर अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग समय पर स्वीकृति होती है। हम वास्तव में पुरुषों के शरीर में फंसी महिलाएं हैं और आपका बाहरी हिस्सा आपके इंटीरियर में अनुवाद नहीं करता है। समय आने पर ही आप समझ पाते हैं कि आप वास्तव में एक महिला हैं। मैं हमेशा से इस बात को लेकर आश्वस्त रही हूं कि मैं एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में जीना चाहती थी क्योंकि मैं वही हूं। जहां तक ​​एक महिला का संबंध है, मैं सबसे अच्छा यही कर सकती हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+