कैसे हुई मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत? हादसा या फिर कुछ और हुआ उनके साथ, क्या है असली सच?
Malaika Arora Father Died: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत की खबर ने हंगामा मचा दिया है। पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री से लेकर आम लोग तक इस खबर को जानने के बाद हैरान हो गए हैं।
मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा की मौत
खबर है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने घर की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

मलाइका के पिता ने किया सुसाइड
ये घटना आज यानी 11 सितंबर 2024 सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। मलाइका अरोड़ा के पिता के सुसाइड के कारणों का पता अभी नहीं चला है। हालांकि एक्ट्रेस के एक करीबी ने अपने बयान से इस घटना को हादसा करार दे दिया है।
अनिल अरोड़ा की मौत सुसाइड नहीं बल्कि हादसा
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में मलाइका अरोड़ा के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि अनिल अरोड़ा की मौत सुसाइड नहीं बल्कि हादसा है। उनकी मौत छत से गिरने से हुई है। सूत्र ने कहा है कि मलाइका के पिता की मौत एक दुर्घटना की वजह से हुई है। इस खुलासे के बाद से अनिल अरोड़ा की मौत पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
क्या छत से गिरने से हुई मौत?
आपको बता दें कि अभी तक जो जानकारी सामने आई हैं, उसमे बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह करीब 9 बजे बांद्रा स्थित अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी है। उनकी मौत जिस वक्त हुई उस समय बेटी मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं। जैसे ही सूचना मुंबई पुलिस को मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए सामने आएगा सच
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि ये महज दुर्घटना थी या फिर उन्होंने सच में सुसाइड किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि मलाइका के पिता के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
नहीं रुक रहे मलाइका अरोड़ा के आंसू
पिता अनिल अरोड़ा की मौत से मलाइका अरोड़ा काफी शॉक्ड हो गई हैं। उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैसे ही उन्हें पिता की मौत की खबर मिली तो वह सबकुछ छोड़कर तुरंत पुणे से मुंबई पहुंची। पिता के घर के बाहर से उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका को घर के अंदर एंट्री करते हुए देखा गया है। इस दौरान एक्ट्रेस अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं। उनके साथ बेटे अरहान खान और बहन अमृता अरोड़ा भी मौजूद थीं।
अरबाज खान और अर्जुन कपूर भी पहुंचे
आपको बता दें कि अनिल अरोड़ा के सुसाइड की खबर जैसे ही सामने आई मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उनके पहुंचने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स का अनिल अरोड़ा के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। थोड़ी देर बाद मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी घटनास्ठल पर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications