करीना कपूर खान ने अपने बेटों के साथ ऐसे बिताया वीकेंड, तैमूर और जेह को लेकर पहुंचीं इस खास जगह
Kareena Kapoor Weekend: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपना ज्यादातर समय अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ बिताती नजर आ रही हैं। इसी बीच करीना कपूर गत 20 अगस्त (रविवार) को अपने दोनों बेटों, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में एक आर्ट एक्जीबिशन में पहुंची थीं। एनएमएसीसी के ऑफिशियिल इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना कपूर खान और उनके दोनों बच्चों की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए गए हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर और उनके दोनों बेटे प्रदर्शनी का मजा लेते नजर आ रहे हैं।
करीना कपूर ने बेटों के साथ बिताया अपना वीकेंड
एनएमएसीसी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में से एक में करीना कपूर, तैमूर अली खान और जहांगीर एक बेंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में स्पेगेटी की एक बड़ी सी फोटो है। इस तस्वीर में करीना कपूर और उनके बड़े बेटे तैमूर कैमरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस का छोटा बेटा जहांगीर अली खान थोड़ा कंफ्यूज नजर आ रहा है। वहीं एक दूसरी फोटो में तैमूर बिस्तर पर लेटकर मुस्कुरा रहे हैं जबकि करीना कपूर उनकी फोटो क्लिक कर रही हैं। इस फोटो में जेह बिस्तर के किनारे बैठकर सबको देख रहे हैं।

करीना कपूर खान एनएमएसीसी प्रदर्शनी में हुईं शामिल
इन तस्वीरों को एनएमएसीसी के ऑफिशियिल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- करीना कपूर और उनके बच्चे नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 'रन एज स्लो एज यू कैन' की मंत्रमुग्ध कर देने वाली एक अलग दुनिया में शामिल होते हुए। आपको बता दें कि इन तस्वरों में करीना कपूर ने पीली शर्ट, काली पैंट और उसके साथ मैचिंग ब्लैक बूट पहने थे। वहीं बड़े बेटे तैमूर ने नीली शर्ट, डेनिम और सफेद स्नीकर्स पहन रखे थे। जहांगीर ने सफेद शर्ट और नीली पैंट पहन रखी थी। करीना के पास एक स्लिंग बैग था और उनके दोनों बच्चों के पास बैकपैक थे।
कैमरे के लिए पोज देतीं करीना कपूर खान
एक दूसरी पोस्ट में, करीना कपूर ने एक दीवार के सामने पोज दिया, जिस पर लिखा था- प्यार को युद्ध की तरह ही बनाएं। करीना कपूर खान प्रदर्शनी को इन्जॉय करती नजर आईं। इस पोस्ट में जहांगीर अपनी मां करीना कपूर के पास खड़ा होकर कैमरे की तरफ देख रहा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- करीना कपूर और उनका परिवार #NitaMukeshAmbaniCulturalCentre में 'रन एज़ स्लो एज़ यू कैन' प्रदर्शनी का आनंद ले रहे हैं। वह इस जादुई दुनिया को इन्जॉय कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications