करीना कपूर ने सैफ अली खान के बर्थडे पर शेयर की ऐसी फोटो, एक्स वाइफ अमृता सिंह ने कह दी ये बात

Saif Ali Khan Photo: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज अपन 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कुछ अलग अंदाज में पति सैफ अलि खान को बर्थडे विश किया। आपको बता दें कि सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर बड़े ही अनोखे तरीके से अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी है जिसे देखने के बाद हर कोई उस पर अपना प्यार लुटा रहा है।

करीना कपूर ने खास अंदाज में सैफ को किया विश
सैफ अली खान ने साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वह कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। सैफ अली खान वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। वहीं आज सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं पत्नी करीना कपूर ने भी पति सैफ अली खान को सोशल मीडिया पर ही अलग तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है।

Saif Ali Khan

करीना कपूर ने शेयर की रोमांटिक फोटो
आपको बता दें कि करीना कपूर खान फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह बच्चों के अलावा पति सैफ अली खान के साथ भी अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब सैफ अली खान के बर्थडे के मौके पर भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों स्वीमिंग पूल के किनारे पानी में पैर डाले कोजी पोज देते नजर आ रहे हैं।

पति सैफ अली खन के लिए करीना ने लिखा प्यारा कैप्शन
करीना कपूर खान की पोस्ट की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में सैफ अली खान शर्टलेस हैं तो करीना कपूर भी बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है जिसे पढ़ने के बाद हर कोई बहुत खुश नजर आ रहा है।

करीना कपूर ने लिखा- आप जैसा कोई नहीं है
करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है- इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के लिए इन्होंने इस फोटो को सेलेक्ट किया। वह मेरे सामने इस फोटो में मुस्कुरा रहे हैं और ऐसा वो करे भी क्यों नहीं? आखिर उनका जन्मदिन जो है। आप यूं ही ऐसे ही रिलैक्स्ड रहें मेरी जान। मेरे प्यार को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। वाकई आपके जैसा कोई भी नहीं। इतना उदार, इतना दीवाना, इतना पागल। ये सब मैं तुम्हारे बारे में पूरा दिन लिख सकती हूं। लेकिन केक भी खाना होगा।

एक्स वाइफ अमृता सिंह ने किया रिएक्ट
करीना कपूर खान के इस पोस्ट पर उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने कमेंट के रूप में रेड हार्ट और स्टार इमोजी सेंड किया है। वहीं करीना कपूर की दोस्त सोनम कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हैप्पी बर्थडे सैफ। हम आपको प्यार करते हैं। एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने भी सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई दी। सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- आज तो सैफ का दिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+