अब कैसी है Saif Ali Khan की कंडीशन? एक्टर हॉस्पिटल से कब लौटेंगे घर, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने 16 जनवरी की देर रात भयानक जानलेवा हमले का सामना किया। इस हलमे में उनको 6 बार चाकू मारा गया, जिसके बाद गंभीर घायल एक्टर मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट है। ऐसे में अब एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की कंडीशन कैसी है और कब तक वो अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटेंगे? इसे लेकर डॉक्टर ने अपडेट शेयर (Saif Ali Khan Health Update)किया है।

मालूम हो कि चोरी के इरादे से घुसा बांग्लादेश का रहने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद ने एक्टर पर चाकू से कई बार वार किए थे। हमलावर ने सैफ पर एक या दो बार नहीं बल्कि 6 बार वार किए। जिस चाकू से हमला किया था उसका एक टुकड़ा भी सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास फंस गया था, जिसे लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने सर्जरी करके निकाला है।

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan की सेहत में भी धीरे-धीरे सुधार

अस्पताल में भर्ती एक्टर खतरे से पूरी तरह से बाहर हैं और उनकी सेहत में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस घटना के बाद से ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सैफ के जल्दी से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच लीलावती अस्पताल के डॉ. नीरज उत्तमानी (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) ने सैफ अली खान के हेल्थ अपेडट के बारे में जानकारी साझा की।

ये भी पढ़ें: 'Saif Ali Khan पर हमला करने वाले का नाम सुनकर केजरीवाल चुप', भाजपा ने AAP को घेरा, देखें VIDEO

डॉक्टर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से फैंस से लेकर फ्रेंड्स उनकी सेहत को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। इस बीच सैफ की कंडिशन को लेकर डॉ. नीरज उत्तमानी ये भी बताया है कि सैफ की हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि एक्टर के अस्पताल से डिस्चार्ज होने को लेकर डॉक्टर ने कहा कि अभी तक डिस्चार्ज के बारे में फैमिली और डॉक्टरों से चर्चा नहीं की है।

सोमवार की सुबह लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने मीडिया को बताया कि अभिनेता की हालत में सुधार है, लेकिन उन्हें आज छुट्टी नहीं दी जाएगी। उन्हें अस्पताल में एक और दिन निगरानी में रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमला करने वाला शख्स कैसे पकड़ा गया? क्या है उस रात का सच? जानें पूरी कहानी

'तेजी से रिकवर कर रहे सैफ', बहन सोहा ने बताया

इसके अलावा किसी तरह की प्रेस ब्रीफिंग की प्लानिंग के बारे में भी उन्होंने किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की। हालांकि इससे पहले अभिनेता सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम लोग बहुत ज्यादा खुश हैं कि सैफ तेजी से रिकवर कर रहे हैं। खुशनसीब हैं और ग्रेटफुल भी कि चीजें ज्यादा खराब नहीं हुई हैं। आप सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने भी उनके लिए प्रार्थना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+