Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Saif Ali Khan पर हमला करने वाला शख्स कैसे पकड़ा गया? क्या है उस रात का सच? जानें पूरी कहानी

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबर है कि एक्टर पर हमला करने वाले हमलावर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
पुलिस ने आरोपी विजय दास को ठाणे पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया है। विजय दास को ठाणे के कासरवाडवली इलाके से गिरफ्तार किया गया है जहां वो पिछले कुछ समय से छुपा हुआ था। इस गिरफ्तारी से मामले की गुत्थी अब सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है।

Saif Ali Khan

आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे पकड़ा गया हमलावर और क्या क्या हुआ था उस रात-

कैसे पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स?

-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विजय दास का मेडिकल करने के बाद उसे हॉलिडे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

-पुलिस ने बताया है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार बार अपना नाम बदल रहा था।

-आरोपी विजय दास 33 साल का है और ठाणे के एक होटल कम बार में वेटर के रूप में काम करता था।

-पुलिस ने विजय दास की लोकेशन को ट्रेस किया। वह ठाणे के पास एक सुनसान सड़क पर पेड़ों के पीछे छिपा हुआ था।

-पुलिस के मुताबिक आरोपी की मोबाइल की लोकेशन को ट्रैक करते उसे पकड़ा गया है और उसे चारों ओर से घेर लिया गया था।

-पुलिस ने जानकारी दी है कि विजय दास कुछ महीने पहले बेरोजगार हो गया था और हो सकता है कि ऐसे में उसने सैफ अली खान को निशाना बनाकर मोटी कमाई की योजना बनाई हो।

-विजय दास मुंबई के वर्ली कोलीवाड़ा में कुछ दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था।

मुंबई पुलिस ने पीसी में कहा-

-सैफ अली खान पर हमला करने वाले का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, उसकी उम्र 30 साल है।
-वह एक्टर के घर में डकैती के इरादे से घुसा था। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।
-आगे की जांच बाद में होगी। हमें शक है कि वह बांग्लादेशी मूल का है।

क्या बेरोजगारी के चलते सैफ अली खान के घर पहुंचा था आरोपी?

-पुलिस के अनुसार विजय दास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का रहने वाला है। गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद उर्फ बीजे बताया था लेकिन बाद में उसने अपना असली नाम विजय दास बताया।

-पुलिस के मुताबिक, पहले विजय दास ठाणे के एक होटल के रॉकी बार में हाउसकीपिंग का काम करता था, लेकिन बेरोजगारी के चलते उसने इस खतरनाक कदम को उठाने का फैसला किया था।

-इस मामले में मुंबई और ठाणे पुलिस की संयुक्त टीम ने काफी मेहनत की। डीसीपी नवनाथ धवले, डीसीपी दत्तात्रेय नलावड़े और डीसीपी विशाल ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने ये सफल अभियान चलाया था।

-पुलिस ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही वह खुलासा करेगा कि उस रात क्या-क्या हुआ था। हालांकि उसने ये बताया है कि पैसे के लालच में ये कदम उठाया था।

सैफ अली खान पर कैसे हुआ था हमला?

-गत 15 जनवरी 2025 की देर रात सैफ अली खान पर एक शख्स ने चाकू ये 6 बार वार किया था। ये शख्स एक्टर के घर में घुस गया था।

-हमले में सैफ अली खान को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनके मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं।

-सैफ अली खान को सबसे गहरी चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास लगी है। फिलहाल एक्टर अस्पताल में ही भर्ती हैं और धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+