कियारा आडवाणी ने शादी में पहना कितना महंगा लहंगा? कहां है उनका मंगलसूत्र? गूगल पर लोगों ने सर्च किए ऐसे सवाल

Google Search 2023: गूगल ने अपनी इस साल की सर्च लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें ये पता चला है कि इस साल लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा किसके बारे में सर्च किया है। इस लिस्ट में सर्च की जाने वाली फिल्मों से लेकर सेलिब्रेटीज तक सबके नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि इस लिस्ट में इस साल कियारा आडवानी ने टॉप किया है। लोगों ने गूगल में सबसे ज्यादा कियारा आडवाणी के बारे में सर्च किया है।

गूगल पर कियारा आडवाणी को किया गया सर्च
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ साथ उनके पति बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी के बारे में लोगों ने गूगल से कई तरह के सवाल सर्च किए जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। कुछ सवाल तो ऐसे हैं जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

kiara advani

कियारा आडवाणी के लंहगे की कीमत
जानकारी के अनुसार कियारा आडवाणी ने फरवरी 2023 में अपने बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की थी। इसी को लेकर लोगों ने गूगल पर कई तरह के सवाल पूछे हैं, जिसमें कियारा के शादी के लहंगे की कीमत से लेकर उनके रिसेप्शन लुक तक की चीजें शामिल हैं। आपको बता दें कि कियारा ने अपनी शादी में बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। हालांकि गूगल पर इसकी कीमत से जुड़ी कोई सटीक जानकारी मौजूद नहीं है।

कियारा आडवाणी के मंगलसूत्र पर सवाल
वहीं कियारा आडवाणी के मगंलसूत्र को लेकर भी गूगल पर लोगों ने खूब सर्च किया है। इसके अलावा कियारा के वेडिंग रिसेप्शन के लुक को भी गूगल पर जमकर सर्च किया गया है। आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने अपने रिसेप्शन में ब्लैक एंड व्हाइट फिश कट गाउन पहना था।

कियारा-सिद्धार्थ की रिसेप्शन की तस्वीरें
इसके अलावा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की फोटोज भी लोगों ने गूगल पर खूब सर्च की हैं, जिसे खुद सिद्धार्थ और कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। कियारा आडवाणी के एक्स बॉयफ्रेंडस की लिस्ट को भी गूगल पर सर्च किया गया है। लोगों ने कियारा आडवाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी गूगल पर जमकर सर्च किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+