Housefull BO Collection Day 2: 'हाउसफुल 5' ने कमाए तगड़े पैसे, 50 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन
Housefull BO Collection Day 2: हाउसफुल 5 अब रिलीज हो गई है। 6 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगे 2 दिन हो गए हैं। फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। बावजूद इसके फिल्म ने कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। अक्षय कुमार और फिल्म के मेकर्स भी खूब दूसरे दिन की कमाई देख खुश होंगे। फिल्म को मेकर्स ने प्रमोट किया। इसके गानों ने फिल्म का खूब बज बनाया।
ट्रेड साइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल 5' ने दूसरे दिन 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 54 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरे दिन फिल्म को कलेक्शन में 25 प्रतिशत की उछाल मिली है। इसके साथ ही फिल्म को 37.97% की ऑक्यूपेंसी मिली है।

हाउसफुल 5 की दो दिन की कमाई देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इसके साथ ही उम्मीद है कि अक्षय कुमार के करियर में हिट का सूखा भी खत्म हो जाएगा। हालांकि अभी ये कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी। मंडे का कलेक्शन देखने के बाद ही समझ आएगा कि आखिर फिल्म रेस में कितनी आगे जाएगी।
हाउसफुल के पिछले चार पार्ट्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हाउसफुल (2010): 74.4 करोड़
हाउसफुल 2 (2012): 114 करोड़
हाउसफुल 3 (2016): 107.7 करोड़
हाउसफुल 4 (2019): 206 करोड़
टोटल कलेक्शन : 502.01 करोड़ रुपए
हाउसफुल 5 के साथ मेकर्स ने एक नया प्रयोग किया है। फिल्म के दो वर्जन रिलीज हो रहे हैं। इसे A और B नाम दिया गया है। जिसने फिल्म का बज और बढ़ा दिया है। अब देखना ये है कि कौन सा फिल्म का वर्जन लोगों को पसंद आता है। हालांकि एक दिन बाद इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकितन धीर जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications