Housefull 5: रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5', क्या ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड्स?
Housefull 5 Released: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख 19 कलाकारों से लोडडे फिल्म 'हाउसफुल 5' आज यानी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था।
फिल्म 'हाउसफुल 5' हुई रिलीज
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके टीजर, ट्रेलर और गानों ने लोगों पर एक अलग सा जादू कर दिया था।

फिल्म में देखें एकसाथ कई कलाकार
फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए थे। ऐसे में फिल्म को लेकर अच्छा-खासा बज बन गया है। करीब 225 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी मूवी है। साथ ही फिल्म में एकसाथ कई कलाकारों ने काम किया है। वहीं फिल्म के रिलीज होते ही लोग इस सुपरहिट बता रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा खासा बिजनेस कर सकती है।
कितना होगा 'हाउसफुल 5' के ओपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
कोईमोई और पिंकविला की खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार की ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म से जुड़े तमाम एक्टर्स की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में से एक हो सकती है। इसके अलावा ये फिल्म पिछले 10 सालों से चली आ रही इस फ्रेंचाइजी में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन सकती है।
'हाउसफुल 5' में दमदार दो क्लाईमैक्स
'हाउसफुल 5' के मेकर्स ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए एक यूनिक स्ट्रैटजी अपनाई है। दरअसल इस फिल्म में एक की जगह 2 क्लाइमेक्स रखे गए हैं। हालांकि दर्शकों को उन्हें अलग-अलग देखना होगा। हाउसफुल 5A और 5B सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी और दर्शकों को दोनों क्लाइमेक्स को इन्जॉय करने के लिए अलग-अलग टिकट बुक करनी होंगी।
'हाउसफुल 5' की सुपरहिट स्टारकास्ट की टीम
'हाउसफुल 5' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications