'हाउसफुल 5' के मेकर्स को लगा झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। ये बॉलीवुड की पहली फ्रेंचाइज है जिसके पांच पार्ट बने हैं। फिल्म में 24 एक्टर हैं। शुरुआती रिव्यू में फिल्म को काफी सराहा गया है।
फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर काफी मनोरंजक था, जिसके चलते दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दर्शकों की इसी उत्सुकता को देखते हुए तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला और यूटोरेंट जैसी वेबसाइटों ने भी इसकी रिलीज पर नजरें गड़ाई हुई थी। खबरों के अनुसार, इन साइटों ने फिल्म को पहले ही दिन लीक करके भारी मुनाफा कमाने की कोशिश की है। 'हाउसफुल 5' के लीक होने से निर्माताओं को नुकसान की आशंका है।

हाउसफुल 5 रिलीज होते ही कुछ देर बाद Tamilrockers, Filmyzilla, UTorrent, और मूवीरूल्ज जैसी पायरेसी साइट्स इसका HD प्रिंट लीक हो गया है। जिससे निर्माताओं को भारी नुकसान पहुंच गया है। 'हाउसफुल 5' के लीक हो जाने के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम होने की आशंका है, क्योंकि अब लोगों को एचडी प्रिंट घर पर ही उपलब्ध हो जाएगा। इससे फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ेगा और सिनेमाघरों में जाने वाले दर्शक भी कम होंगे।
'हाउसफुल 5' को लेकर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखते हुए, यह फिल्म अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडिस जैसे सितारों से सजी एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। दर्शक इसे अपने पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म निर्माताओं ने इसे दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज किया है, जो इसे अन्य कॉमेडी फिल्मों से अलग बनाता है।आपको बता दें, पायरेसी एक गैरकानूनी गतिविधि है और फिल्म इंडस्ट्री को को इससे भारी नुकसान होता है। इसलिए, दर्शकों को पायरेटेड वेबसाइटों से फिल्में डाउनलोड करने से बचना चाहिए और सिनेमाघरों में जाकर ही फिल्मों का आनंद लेना चाहिए। oneindia Hindi भी पायरेसी को सपोर्ट नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications