Housefull 5 की ओपनिंग अक्षय कुमार के करियर में बनाएगी नया इतिहास, बुकिंग देख खुश हो जाएंगे मेकर्स

Housefull 5 Advance Booking Report: जून की शुरुआत अक्षय कुमार की फिल्म से होने वाली है। उनकी हाउसफुल फ्रेंचाइज पांचवी किश्त दुनियाभर के सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अब एक्टर्स भी इसे प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। मेकर्स भी इसका बज बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी चालू हो गई है।

शुरुआती आंकड़ें देख फिल्मी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म होने लगा है। ट्रेड के एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाउसफुल 5 अक्षय के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली अक्षय की भी फिल्म बन सकती है।

Housefull 5

ट्रेड साइट सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल 5' की अब तक 24,238 टिकिट्स बुक हो चुकी हैं। जिसका ग्रॉस कलेक्शन 87.84 लाख रुपये हुआ है। ये टिकिट्स पूरे भारत के शोज के बिके हैं। ब्लॉक सीट्स को देखें तो फिल्म ने अभी तक 3.84 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये एडवांस बुकिंग खुलने के पहले दिन का आंकड़ा है। अभी फिल्म को रिलीज होने में 4 दिन बाकी हैं। ऐसे में ये आंकड़ां और बढ़ सकता है। इन आंकड़ों को देखते हुए थिएटर मालिकों में भी बहार है। उनका मानना है कि बुकिंग का सिलसिला ऐसा ही जारी रहा तो फिल्म 25-30 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।

अक्षय कुमार की पिछली 6 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन

  1. केसरी चैप्टर 2 - 7.84 करोड़ रुपये
  2. स्काई फोर्स - 15.30 करोड़ रुपये
  3. खेल खेल में - 5.23 करोड़ रुपये
  4. सरफिरा - 2.5 करोड़ रुपये
  5. बड़े मियां छोटे मियां - 16.07 करोड़ रुपये
  6. मिशन रानीगंज -2.8 करोड़ रुपये

हालांकि जबकि ये आंकड़े दुरुस्त नहीं हो जाते हैं, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कुछ दिनों में ये भी पता ही चल जाएगा कि आखिर अक्षय अपने करियर में नया रिकॉर्ड बना पाते हैं या नहीं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत और निकिता धीर जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+