'मुझे गाली देकर रेप की धमकी दी', मुंबई की सड़क पर एक्ट्रेस Mahhi Vij के साथ डरा देने वाली वारदात

मुंबई, 08 मई: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस और एक्टर जय भानुशाली की वाइफ माही विज (TV Actress Mahhi Vij ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए हैरान करने देने वाली घटना का खुलासा किया है। टीवी एक्ट्रेस को सड़क पर खुलेआम रेप की धमकी मिली है, जिससे जुड़ा उन्होंने एक वीडियो क्लिप ट्विटर पर पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस को टैग कर मदद मांगी है। क्या है पूरा मामला जानिए...

खुलेआम सड़क पर मिली रेप की धमकी

खुलेआम सड़क पर मिली रेप की धमकी

वैसे तो माही विज शादी के बाद से ही टीवी इंडस्ट्री से दूर हो गई हैं। हालांकि वो अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर बच्चों की देखभाल में लगी हैं, लेकिन उनको फैन फोलोइन आज भी पहले की तरह बरकरार है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए एक हैरान कर देने वाली घटना का जिक्र किया, जिसमें उनको बताया एक शख्स ने पहले उनकी कार को टक्कर मारी और फिर बाद में उनको गाली देते हुए रेप की धमकी दी।

मुंबई पुलिस से मांगी एक्ट्रेस ने मदद

मुंबई पुलिस से मांगी एक्ट्रेस ने मदद

एक्ट्रेस माही विज ने गाड़ी के नंबर का एक 4 सेंकड का वीडियो पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस को टैग किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-"इस शख्स व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मारी और फिर मेरे साथ गाली- गलौच भी की। उस शख्स ने मुझे रेप की भी धमकी दी। उसकी वाइफ भी आक्रामक हो गई और बोली कि छोड़ दे इसको।" वहीं ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग कर एक्ट्रेस ने हेल्प मांगते हुए लिखा कि "मुंबई पुलिस इस व्यक्ति को खोजने में मेरी मदद करें जो हमारे लिए खतरा है।"

बेटी तारा के साथ कार में थी सवार

बेटी तारा के साथ कार में थी सवार

जानकारी के मुताबिक माही विज अपनी दो साल की बेटी तारा भानुशाली के साथ शहर में अपनी कार में कहीं जा रही थीं। इस दौरान एक शख्स ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। माही के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने लिखा कि आप नजदीकी पुलिस स्टेशन जाएं और घटना की जानकारी देते हुए अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। जिसकी बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो वर्ली स्टेशन गई थीं, जहां उन्हें मदद का भरोसा दिया गया।

माही ने 2011 में जय से की थी शादी

माही ने 2011 में जय से की थी शादी

वहीं उनके ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि "हे भगवान !! इसे बर्दाश्त मत करो !! इस मामले को उठाओ, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने बताया कि कार में उसकी बेटी तारा थी, जिससे वह और डर गई। बता दें कि माही ने 2011 में जय भानुशाली के साथ शादी के बंधन में बंधी और 2019 में तारा का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+