'मैं सिर्फ मरने की दुआ मांगता था', इस गंभीर बीमारी से परेशान थे Honey Singh, याद करते हुए छलका दर्द
बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह लंबे से इंडस्ट्री से दूर थे। इस बीच उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। हनी सिंह ने बताया कि इस दौरान उनकी मेंटल हेल्थ क्या कुछ असर हुआ।
Honey Singh Bipolar Disorder: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। हालांकि कई बार उनके इन गानों की वजह विवाद भी हुए हैं। लेकिन इन सबके बावजूद वह आज उस मुकाम हैं जहां हर कोई नहीं पहुंच पाता। एक बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वह दिन रात मरने की दुआ मांगते थे। इसका खुलासा खुद हनी सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया।

हनी सिंह इस बीमारी से थे पीड़ित
हनी सिंह ने कुछ समय से इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई थी। लेकिन जब से उन्होंने वापसी की है तो हर तरफ उनके चर्चे ही हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, हाल ही में सिंगर का तलाक हुआ था। सिंगर ने हाल ही में बताया कि, जितने समय तक उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई थी, उस दौरान उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए थे।

लंबे समय बाद छलका दर्द
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि, एक समय ऐसा भी था, जब वह मरने की दुआ मांगते थे। उनके मूड स्विंग्स होते थे और समझ ही नहीं पाते थे कि आखिर उनके साथ हो क्या रहा है। उन्होंने बताया कि, ये सब उनकी मेंटल हेल्थ की वजह से होता था और ये सब झेलना काफी ज्यादा खतरनाक था।

'मैं दिन-रात करता था मरने की दुआ'
हनी सिंह ने कहा कि, 'मेंटल हेल्थ के बहुत सारे वैरिएशन्स होते हैं। एंजायटी डिसऑर्डर कुछ भी नहीं है, सर्दी जुखाम जैसा है। मुझे कोविड हुआ मेंटल हेल्थ का, जिसे साइकोटिक सिम्पटम और बायपोलर डिऑर्डर बोलते हैं। ये बहुत ही खतरनाक चीज है और ये बीमारी किसी को भी हो सकती है। मैं उस वक्त पागल हो चुका था। मैं काम और दारू में इतना डूब गया था कि, स्मोक करता रहता था। वह चीजें मेरे दिमाग में इतनी हावी हो गई थी कि, मैं सोता ही नहीं था और मैं दिन-रात सिर्फ मरने की दुआ मांगता था।'

डॉक्टरों से चल रहा है इलाज
हनी सिंह ने आगे कहा कि, 'मुझे उस बीमारी को समझने में तीन साल लगे। उस वक्त मैंने कई डॉक्टरों से संपर्क किया। अभी भी एक साल से मेरा इलाज एक डॉक्टर कर रहे हैं और उनकी वजह से मैं पहले से काफी रिकवर कर पाया हूं। अब मैं ठीक हूं और मुझे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है'।

मेंटल हेल्थ पर लोगों को दी सलाह
हनी सिंह ने आगे मेंटल हेल्थ से जुझने वाले लोगों को सलाह दी और बताया कि, एंगजाइटी जैसी कोई चीज नहीं होती। अगर आप मेंटल हेल्थ से जूझ रहे हैं तो आप अपने करीबी दोस्त और अपने माता-पिता को इसके बारे में बताएं। इससे आपकी दिक्कत सुलझ सकती है। हनी सिंह का कहना है कि डॉक्टर्स की दवाइयों और काउंसलिंग्स से इंसान और डिप्रेशन में चला जाता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications