Honey Singh: पत्नी को तलाक देने के बाद हनी सिंह अब इस हसीना को कर रहे डेट, नेटिजेन्स ने किया दावा

हनी सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनी सिंह एक मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं।

Honey Singh Dating मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह आए दिन अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन कुछ दिनों से वह अपने गानों के बजाय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में हनी सिंह का अपनी एक्स वाइफ के साथ तलाक हुआ था। लेकिन तलाक हुए अभी कुछ ही समय हुआ है कि अब खबरें आने लगी हैं कि हनी सिंह एक बार फिर रिलेशनशिप में आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर वो एक्ट्रेस कौन हैं?

हनी सिंह बनी नई गर्लफ्रेंड

हनी सिंह बनी नई गर्लफ्रेंड

दरअसल कुछ दिनों पहले हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में हनी सिंह ने एक लड़की का हाथ थामा हुआ है। इस फोटो के कैप्शन में हनी सिंह ने लिखा है कि- 'यह सब हमारे बारे में आप और मैं। मेरा गाना टुगेदर फॉरएवर रिलीज हो चुका है'। अब हनी सिंह के इस पोस्ट में जिस लड़की का हाथ है उसे लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजेन्स तमाम तरह के कयास लगा रहे हैं।

नेटिजेन्स ने किया बड़ा दावा

नेटिजेन्स ने किया बड़ा दावा

नेटिजेन्स सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि हनी के साथ जिस लड़की का ये हाथ वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस और मॉडल टीना थडानी हैं। अब नेटिजेन्स का ये दावा तब यकीन में बदला जब टीना की तस्वीरों में इसका सबूत मिला। सबूत था कि टीना वही सेम ब्रासलेट पहनती हैं जो इस तस्वीर में उस लड़की ने पहना है। बस इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि टीना और हनी सिंह रिलेशनशिप में हैं।

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे फॉलो

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे फॉलो

इसके अलावा कई नेटिजेन्स ने ये भी दावा किया कि हनी सिंह और टीना लंबे समय से इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। जिससे ये शक यकीन में बदलने के लिए काफी है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन अफवाहों पर अब तक हनी सिंह और टीना की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

यूजर्स कर रहे तुलना

यूजर्स कर रहे तुलना

हनी सिंह की इस फोटो में आखिर किस लड़की का हाथ है उसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग यकीन मान रहे हैं कि ये टीना थडानी ही हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने ब्रासलेट को देखकर ये भी कहा कि ऐसा ब्रासलेट किसी और का भी हो सकता है। क्योंकि ब्रासलेट की बनावट एक जैसी हो सकती है।

हनी सिंह का हुआ तलाक

हनी सिंह का हुआ तलाक

हनी सिंह की शादी शालिनी तलवार से साल 2011 में हुई थी। शादी के लंबे समय बाद दोनों ने तलाक देने का फैसला लिया। बता दें कि हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं और हनी सिंह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+