Honey Singh की गर्लफ्रेंड Tina Thadani ने बताया कैसे शुरू हुई स्टोरी, बताया रैपर की इस आदत से हुआ प्यार
हनी सिंह की गर्लफ्रेंड टीना थडानी ने पहली बार अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई थी।
Tina Thadani Honey Singh Relationship: बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह अपने फेमस गानों से अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक एक से एक सुपरहिट गाने दिए हैं। इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हनी सिंह की गर्लफ्रेंड फेमस मॉडल टीना थडानी हैं। हाल ही में दोनों अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब टीना थडानी ने पहली बार हनी सिंह संग रिश्ते पर खुलकर बातचीत की।

टीना थडानी ने रिश्ते को लेकर कही ये बात
हनी सिंह का सितंबर 2022 में अपनी पहली पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हुआ था। पत्नी ने हनी सिंह पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। तलाक के बाद हनी सिंह ने फैंस को हैरान कर दिया था जब उन्हें पहली बार दिल्ली के एक इवेंट में गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। अब टीना थडानी ने खुद अपने रिश्ते के बाद बड़ा खुलासा किया।

बताया कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में टीना थडानी ने बताया कि, 'उन दोनों ने पिछले साल अप्रैल में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। टीना ने कहा कि, धीरे-धीरे हम दोनों के बीच चीजें आगे बढ़ी। जैसे-जैसे हम दोनों ने एक दूसरे को जानना शुरू किया मुझे एहसास हुआ कि, हनी सिंह बाकी सबसे से काफी अलग हैं'।

'मुझे अतीत से नहीं पड़ता फर्क'
टीना थडानी ने बातचीत कर आगे कहा कि, 'हनी सिंह जैसे व्यक्ति मिलना काफी मुश्किल है। वह एक बुद्धिमान हैं। मैं उनके काम से भी काफी इंप्रेस हूं। वह एक ट्रेंडसेटर हैं और वह सबसे अलग हैं। मैंने हनी सिंह को कभी भी उनके अतीत पर नहीं आंका है। मुझे उनके अतीत से कोई लेना-देना नहीं है'।

'ट्रोलर्स की बातों में नहीं देती ध्यान'
हनी सिंह की तारीफ कर टीना ने कहा कि, 'मैं हनी सिंह के काम की बहुत बड़ी फैन हूं। जब मैं उनसे पहली बार मिली थी तो वह शर्मीले और प्यारे व्यक्ति के रूप में सामने आए थे। उस वक्त वह पूरी तरह से सिंगल थे। वह हमेशा अपने काम पर फोकस करते हैं। बाकी मैं कभी भी ट्रोलर्स की बातों में ध्यान नहीं देती और मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता'।

क्या हनी सिंह से शादी करेंगी टीना?
जबकि दोनों अप्रैल से डेटिंग कर रहे हैं, टीना का कहना है कि रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोचने के लिए अभी भी समय है। टीना कहती हैं, "अभी, हम केवल वर्तमान का आनंद ले रहे हैं और यह महत्वपूर्ण है।" वह खुश हैं कि उनके परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है। "मेरे माता-पिता को हमारे रिश्ते के बारे मालूम है और वह काफी खुश हैं'।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications