पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे का हुआ 'मौत' से सामना, स्ट्रॉकर ने जेब से निकाला चाकू और फिर...
नई दिल्ली, 23 सितंबर: हॉलीवुड की पॉपुलर पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 28 वर्षीय अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना के मुताबिक वो पिछले 7 महीनों से डर के साए में जी रही थी। एरियाना ने एक स्ट्रॉकर पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी स्ट्रॉकर को कथित तौर पर उनके सिक्योरिटी गार्डों को चाकू दिखाकर उन्हें जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

स्टॉकर के खिलाफ कोर्ट में दी अर्जी
सिंगर ने उनके घर से गिरफ्तार स्टॉकर के खिलाफ रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। एरियाना ने बचाया कि स्टॉकर 7 महीने से उसे डरा रहा था और चाकू दिखाकर सिक्योरिटी गार्ड को कहा था कि मैं तुम्हें और एरियाना को मार दूंगा। ऐसे में सिंगर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए परेशान नजर आ रही हैं।

घर पर चाकू लेकर पहुंचा आरोपी
TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक एरियाना की ओर से दायर रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर में बताया गया है कि आरोपी एहरॉन ब्राउन ने उसे 7 महीने तक डरा कर रखा, लेकिन चीजें 9 सितंबर की शाम को उस वक्त बढ़ गई, जब एरियाना घर पर थी और आरोपी स्टॉकर ने वहां पहुंचकर हाथ में चाकू लेकर चिल्लाया कि वो उसे जान से मार देगा। इसके बाद एरियाना ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आरोपी स्ट्रॉकर को गिरफ्तार करवाया।

सिंगर पर लगा रहा हत्या का डर!
सिंगर के मुताबिक आरोपी ब्राउन के पास एक बड़ा सा चाकू था। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी तो ब्राउन पैदल ही वहां से भाग गए। उसको रोकने के लिए पुलिस ने कई दफा कहा, लेकिन जब तो नहीं रूका तो उसका पीछा करके हिरासत में ले लिया। एरियाना ने अपने बयान में कहा कि मैं अपनी सुरक्षा और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए भयभीत हूं। मुझे डर है कि कही वो मेरे घर आकर मुझे या मेरी फैमिली को कोई नुकसान पहुंचाए।

इसी साल डाल्टन गोमेज से की शादी
फिलहाल आरोपी ब्राउन पुलिस की हिरासत में है और उस पर जान से मारने की धमकी देने के साथ दो और केस लगाए गए हैं। आपको बता दें कि एरियाना ने इसी साल डाल्टन गोमेज से शादी की है। दोनों लॉस एंजिल्स में रहते हैं। उनको 'बैंग-बैंग', 'ब्रेक फ्री' और 'साइट टु साइड' जैसे हिट गानों के लिए पहचाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications