'अब बस कर भाई...' नौवें बच्चे के पिता बनने जा रहे निक कैनन ने शेयर किया वीडियो, तो शॉक हुए फैंस

मॉडल ब्रिटनी बेल के साथ मशहूर एक्टर निक कैनन अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कुल मिलाकर निक की ये नौवीं संतान है।

मुंबई, 26 अगस्त: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन निक कैनन इन दिनों परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने होने वाले बच्चे की खबर फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर मेटरनिटी शूट की वीडियो फैंस के साथ शेयर की है। मॉडल ब्रिटनी बेल के साथ निक का ये तीसरा बच्चा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि निक कैनन की कुल मिलाकर ये नवीं संतान है। ऐसे में निक ने जैसे ही सोशल मीडिया पर नवीं बार अपने बाप बनने की जानकारी साझा की, मीम्स की बरसात होने लगी।

फैंस को दी गुड न्यूज

फैंस को दी गुड न्यूज

24 अगस्त को निक ने ब्रिटनी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की, जो उनका मैटरनिटी शूट है। इस वीडियो में ब्रिटनी को बेबी बंप के साथ देखा जा सकता है। निक ने इस खूबसूरत तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा- समय रुक गया और ये हुआ।

शेयर किया वीडियो

बताते चलें कि निक और ब्रिटनी पहले से ही अपनी 19 महीने की बेटी पावरफुल क्वीन और 5 साल के बेटे गोल्डन सैगन के मां-बाप हैं। अब दो बच्चों के बाद फिर एक बार ब्रिटनी प्रेग्नेंट हैं और निक के नौवें बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

हैरान हुए फैंस

हैरान हुए फैंस

एक यूजर ने लिखा कि नसबंदी करवाओ। वहीं एख अन्य ने लिखा कि ये अजीब है। रुक जा निक। एक यूजर ने लिखा कि ये जानबूझ कर ऐसा कर रहा है। ये कोई फनी बात नहीं है।

और मॉडल्स से भी हैं बच्चे

और मॉडल्स से भी हैं बच्चे

बताते चलें कि ब्रिटनी से हुए दो बच्चों के अलावा भी निक के 6 बच्चे और हैं, जो अलग-अलग मॉडल से हुए हैं। एक्स वाइफ मारिया कैरे के साथ एक्टर के दो जुड़वा बच्चे हैं। वहीं मॉडल ब्री तीसी के साथ निक का एक बेटा है।

फिर प्रेग्नेंट हैं एबी

फिर प्रेग्नेंट हैं एबी

एबी दे ला रोजा के साथ निक के जुड़वा बच्चे हैं। वहीं अबी फिर प्रेग्नेंट हैं और अपने तीसरे बच्चे को जन्म देंगी। वहीं गायक अलिसा स्कॉट के साथ भी निक का एक बेटा था, साल 2021 में निक के इस पांच महीने के बच्चे का ब्रेन कैंसर से निधन हो गया था।

फैंस को दी ये खबर

फैंस को दी ये खबर

बताते चलें कि इससे पहले और साल 2021 के अंत तक निक ने अपने ब्रह्मचर्य अपनाने की बात कही थी। इसके बाद जनवरी में उन्होंने बताया कि वे ब्री तीसी के साथ एक बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+