धरी की धरी रह गई टाइगर श्रॉफ की चाल, अक्षय कुमार के साथ प्रैंक करना पड़ा भारी, होली पर वायरल हो रहा वीडियो

Akshay Tiger Holi Celebration: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही एकसाथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में धमाल मचाने वाले हैं। दोनों इन दिनों फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच दोनों ने होली का जश्न मनाया लेकिन रंग लगाने के चक्कर में कुछ ऐसा हो गया कि टाइगर को खुद पर ही रंग लगाना पड़ गया।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे टाइगर अक्षय के साथ प्रैंक करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अक्षय कुमार के आगे उनकी चाल पूरी तरह से फेल हो गई और फिर टाइगर को सारा रंग खुद पर ही डालना पड़ा।

Akshay Kumar

वीडियो में देखा जा सकता है कि, अक्षय कुमार अपने घर से एकदम साफ होकर निकलते हैं। अब होली के मौके पर ऐसा कैसे हो सकता कि छोटे मियां टाइगर श्रॉफ एक्टर को रंग ना लगाएं। टाइगर ने अक्षय कुमार के गेट के बाहर आते ही उन्हें रंग लगाने की पूरी तैयारी कर रखी थी। लेकिन अक्षय को उनकी इस चाल का पता चल जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अक्षय कुमार गेट पर पहुंचते हैं तो बालटी में पानी लिए खड़े टाइगर श्रॉफ को देखकर वह तुरंत हाथ में नारियल लेकर उन्हें मारने का इशारा करते हैं। बस फिर क्या था टाइगर श्रॉफ की सारी चाल उन्हीं पर उल्टी पड़ गई और छोटे मियां यानी टाइगर श्रॉफ बाल्टी में भरा रंग सारा अपने ऊपर डाल देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'बुरा ना मानो होली है। आप सबको होली मुबारक।'

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का होली में ये फनी वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। लोग इस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं बात करें दोनों के वर्कफ्रंट की तो फिल्म 'छोटे मियां बड़े मियां' का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज होगा। ये फिल्म इस साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+