Cannes 2022: Hina Khan के ग्लैमरस लुक देख फिदा हुए फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहीं एक्ट्रेस
कांस फिल्म फेस्टिवल में हिना खान ने हिना खान ने अपने ग्लैमरस लुक से कई बॉलीवुड डीवास को पीछे छोड़ दिया। अपने इस लुक के बाद एक्ट्रेस ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं।
मुंबई, 20 मई: एक बार फिर टीवी स्टार हिना खान कांस में अपने स्टनिंग लुक्स से फैंस को सरप्राइज किया है। उन्होंने अपने इस स्टनिंग लुक तमाम बॉलीवुड डीवाज को पीछे छोड़ दिया है। हिना खान ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। जिसके बाद से वह लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं।

हिना खान के स्टनिंग लुक ने मचाया तहलका
छोटे पर्दे की बड़ी स्टार हिना खान ने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टनिंग लुक से बॉलीवुड की डिवा को पीछे छोड़ दिया। हिना खान ने एक बार फिर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। बता दें कि, हिना खान ने कांस फिल्म फेस्टिवल में लैवेंडर कलर की ड्रेस पहनकर तहलका मचा दिया है।
हिना खान की खूबसूरत पर लगे चार चाँद
बता दें कि, हिना खान की इस ऑफ शोल्डर ड्रेस को देख फैंस तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। हिना खान ने सिल्वर पेंसिल हील्स, डायमंड बेसलेट, डायमंड ईयरिंग्स के अपना लुक पूरा किया है। इसके अलावा हिना खान की न्यूड लिप्स्टिक और लाइट मेकअप ने उनकी खूबसूरती को और निखार दिया।

हिना खान की हो रही तारीफ
जब हिना खान ये ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर चलीं तो वह सभी बॉलीवुड डिवाज पर भारी पड़ गईं। हिना खान के इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। जैसे ही हिना ने रेड कार्पेट पर कदम रखा और फ्लॉन्ट किया फैंस उनके दीवाने ही हो गए।

एक्ट्रेस हो रहीं ट्विटर पर ट्रेंड
अपने लुक्स और आउटफिट से सबका दिल जीतने वाली हिना खान ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनके लुक्स को लेकर चर्चा हो रही हैं। इससे पहले साल 2019 में हिना खान ने कांस फिल्म फेस्टिवल एंट्री मारी थी। इस बार वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर लॉन्च करने वाली हैं। जिसे लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications