कैंसर से जूझ रहीं हिना खान पर टूटा एक और दुखों का पहाड़, अब इंडस्ट्री से मिला 'धोखा', क्या करेंगी एक्ट्रेस?

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों को खूब दिल जीता है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा बनकर उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी और घर-घर फेमस हो गई थीं। हालांकि एक्ट्रेस बीते कुछ दिनों से मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।

हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हैं। जिसका अब इलाज भी शुरू हो चुका है। लेकिन ब्रेस्ट कैंसर का पता चलते ही उन्हें रातों-रात एक फिल्म से बाहर कर दिया गया।

Hina Khan

जानकारी के मुताबिक, हिना खान डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मूवी 'राप्चिक रीटा' में नजर आने वाली थी। ये फिल्म कोर्ट ड्रामा पर बेस्ड है। इसमें हिना खान बतौर वकील का रोल निभाने वाली थीं। लेकिन जैसे ही मेकर्स को ये पता चला कि एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है तो उनके हाथ से ये फिल्म छीन ली और उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।

अब खबर आ रही है कि इस फिल्म से हिना खान को हटाने के बाद मेकर्स बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा को रोल ऑफर कर सकते हैं। हालांकि इस पर अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद हिना खान के तमाम फैंस सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इस तरह से उनको फिल्म से बाहर करना सही नहीं है।

हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें कीमोथेरेपी से पहले उन्होंने अपने बाल कटवा लिए। इस दौरान अपनी बेटी को ऐसे हाल में देख हिना की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। हालांकि हिना ने हिम्मत नहीं हारी और वह अपनी मां को इस हालत में भी संभालती हुई नजर आईं। फिलहाल एक्ट्रेस के फैंस हिना के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+