'मत करो प्लीज जाओ' पैपराजी को देख परेशान हुईं हिना खान, वीडियो देख फैंस ने लगाई लताड़
Hina Khan Viral Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हिना का लगातार इलाज चल रहा है ऐसे में फैंस लगातार एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
हिना खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें हिना हुड्डी पहने हुए अपना चेहरा छुपा रही थीं। एक्ट्रेस की पैपराजी जैसे ही फोटोज क्लिक करने लगे तो वह काफी ज्यादा परेशान हो गई और उन्होंने से मना करने की भी कोशिश की।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान कैमरे के सामने अपना चेहरा हुड्डी से छुपाते हुए कहती हैं कि, 'जल्दी, जल्दी। मत करो। जाओ। गुड नाइट।' हालांकि पैपराजी यहां भी बाज नहीं आए और वह एक्ट्रेस की फोटो क्लिक करने के लिए उनके पीछे भागने लगे। इसके बाद हिना अपनी कार की तरफ जाती हैं और जल्दबाजी में पैप्स को बॉय कहकर वहां से रवाना हो गईं।
हिना खान का ये वीडियो देख फैंस भड़क गए और पैपराजी की हरकत पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बस करो ये बहुत गलत है।' एक ने लिखा, 'प्लीज हिना को अकेला छोड़ दो। वह एक जंग लड़ रही है। उन्हें स्पेस दो।' अन्य यूजर ने लिखा, 'उनको देखकर लग रहा है कि वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है थोड़ा तो दिल रखना चाहिए।' वहीं कुछ फैंस ने हिना को स्टॉन्ग लेडी बताया।
बता दें कि, इस साल जून के महीने में हिना खान ने बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। इसकी वजह से एक्ट्रेस पूरी तरह से टूट चुकी थीं। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपने हेल्थ अपडेट साझा करती रहती हैं। हाल ही में हुई कीमोथेरेपी की वजह से हिना खान ने अपना सिर मुंडवा लिया। हालांकि बावजूद इसके एक्ट्रेस लगातार अपने काम पर भी फोकस कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कीमोथेरेपी के बाद हिना खान की हुई ऐसी हालत, बॉडी पर दिखे ऐसे निशान, बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications