शादी के बाद किस दर्द से गुजर रही हैं हिना खान? कैंसर पीड़ित एक्ट्रेस ने लिखा- 'जब रास्ता नजर न आए तब'
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने इसी महीने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की थी। शादी के बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था। आपको बता दें कि कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच ही हिना खान ने शादी कर ली। हालामकि ये शादी काफी सिंपल तरीके आयोजित की गई थी।
कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच हिना खान की शादी
प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने के बाद हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए ही हिना खान ने लोगों को ये गुड न्यूज दी थी।

हिना खान की तबीयत हुई खराब
वहीं हिना खान ने मीडिया से भी वादा किया था कि वह अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेंगी और सबको इंवाइट करेंगी। लेकिन अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश होने के चलते उन्होंने अपना ये फैसला फिलहाल कैंसिल कर दिया है। साथ ही खबर है कि हिना खान की तबीयत भी थोड़ी खराब हो गई है।
हिना खान देने वाली थीं ग्रैंड पार्टी
-आपको बता दें कि हिना खान ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच ही शादी की थी। ये शादी बहुत ही सिंपल तरीके से हुई थी जिसमें सिर्फ उनके परिवार वाले ही मौजूद थे। इसके बाद हिना खान ने पैपराजी के सामेन कहा था कि वह जल्द ही अपनी शादी की एक ग्रैंड पार्टी मुंबई में आयोजित करेंगी जहां वह मीडिया से लेकर अपने सभी दोस्तों और करीबियों को बुलाऊंगी।
-वहीं गत 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लैन क्रैश के बाद हिना खान ने अपनी इस पार्टी की प्लानिंग को फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया है। इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है।
हिना खान ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
आपको बता दें कि हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को देती रहती हैं। यहां तक कि वह अपने कैंसर के ट्रीटमेंट के बारे में भी सोशल मीडिया पर लोगों को बताती रहती हैं।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर हिना खान ने कही ऐसी बात
इस बीच हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या हिना किसी दर्द में हैं या फिर उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अपना दुख व्यक्त किया है। दरअसल हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- रास्ता नजर न आए तब अल्लाह पर ज्यादा यकीन रखो।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को हिना खान ने दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि हिना खान की इस इंस्टा स्टोरी पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनसे उनका हाल पूछ रहे हैं। वहीं इससे पहले हिना खान ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में मारे गए पैसेंजर्स को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा था- दिवंगत आत्माओं के लिए प्रेयर। अभी भी इस दुखद खबर को डायजेस्ट नहीं कर पा रही हूं। क्या दुखद घटना है। अफसोस।
हिना खान ने वेडिंग पार्टी कर दी कैंसिल
जानकारी के अनुसार हमदाबाद प्लेन क्रैश के चलते हिना खान ने अपनी शादी की ग्रैंड पार्टी भी कैंसिल कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। एक्ट्रेस ने मीडिया से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी है। साथ ही कहा है कि अहमदाबाद में जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद उन्होंने अपनी शादी की पार्टी को फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया है। वो इस घटना से टूट गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications