हिना खान ने 9 दिन पहले ही काट लिया अपना बर्थडे केक, क्यों किया ऐसा? क्या हुई कोई बड़ी बात

Hina Khan Cancer Treatment: फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। हिना ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपनी इस बीमारी के बारे में बताया था।

2 अक्टूबर को है हिना खान का बर्थडे
हिना खान ने इस मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं छोड़ी है। वह लगातार अपना ध्यान रख रही हैं। वर्कआउट कर रही हैं और काम पर भी फोकस कर रही हैं। वह अपनी लाइफ का हर पल इन्जॉय कर रही हैं। आपको बता दें कि आगामी 2 अक्टूबर 2024 को एक्ट्रेस अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगी। हालांकि उससे पहले ही हिना ने बर्थडे का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

Hina Khan Health

हिना ने बर्थडे से पहले ही काटा केक
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर केक की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- और ये शुरुआत...पहला केक। आपको बता दें कि हिना खान अपनी लाइफ को बहुत पॉजिटिवली ले रही हैं और फैंस को भी पॉजिटिव रहने के लिए कह रही हैं। हिना खान इस गंभीर बीमारी के दर्द में भी खुश रहना नहीं भूल रही हैं।

दुल्हन के जोड़े में हिना ने किया था रैंप वॉक
हिना खान लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं और अपना हेल्थ अपडेट लोगों को देती रहती हैं। हिना ने अपने सारे बाल भी काट लिए हैं और अब वह विग का इस्तेमाल कर रही हैं। हाल ही में हिना खान ने दुल्हन के जोड़े में रैंप वॉक भी किया था। उनकी रैंप वॉक की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। दुल्हन की ड्रेस में हिना खान बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं।

कीमोथेरेपी से होने वाला साइडइफेक्ट है म्यूकोसाइटिस
इससे पहले हिना खान ने अपने पोस्ट में बताया था कि कैंसर में कीमोथेरेपी से होने वाले साइडइफेक्ट के चलते वह म्यूकोसाइटिस से पीड़ित हो गई हैं। ऐसे में उन्हें खाने पीने में तकलीफ हो रही है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा था- कीमोथैरेपी का एक और साइडइफेक्ट म्यूकोसाइटिस। मैं इसके लिए डॉक्टर की सलाह को फॉलो कर रही हूं। लेकिन आप में से अगर कोई इससे गुजरा है या फिर इसके बारे में जानता है तो उपयोगी उपचार जरूर बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+