'भगवान आपका क्या प्लान है, मुझे इससे बाहर...' क्या कैंसर से परेशान हो गई हिना खान? वायरल हुआ पोस्ट
Hina Khan: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का रोल निभाकर घर-घर फेमस हुईं हिना खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं और उनका लगातार इलाज चल रहा है। इस मुश्किल वक्त में भी हिना अपने काम पूरा फोकस कर रही हैं।
हिना खान ने जब इंस्टाग्राम पर अपने कैंसर की बात बताई थी तो फैंस के लिए ये एक बड़ा झटका था। तब से एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने इलाज के अपडेट्स साझा करती रहती हैं। लेकिन कई बार वह कुछ ऐसा शेयर कर देती हैं जिससे उनके फैंस परेशान हो जाते हैं।

अब हिना खान ने कुछ ऐसी बातें लिख दी है जिसके बाद एक्ट्रेस की सेहत को लेकर फैंस चिंता में आ गए। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें लिखा, 'या रब, मुझे नहीं पता कि मेरे लिए आपके क्या प्लान्स हैं। लेकिन फिर भी, मैं हमेशा आप पर भरोसा करना चुनूंगी। दर्द में भी, आसुओं में भी, अनिश्चितताओं में भी, मैं पूरी तरह से आपके प्लान्स पर भरोसा करती हूं। मुझे इन सब से बाहर निकलने के लिए तौफीक और हिदायत दें। आमीन।'
हिना खान को यूं तो फैंस का खूब प्यार मिलता है लेकिन इस तरह का पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में वह धीरे-धीरे अब हिम्मत हा रही हैं। ऐसे में फैंस को डर सताता है कि कहीं इतनी हिम्मत जुटाने के बाद एक्ट्रेस अब हिम्मत हारकर घुटने न टेक दें। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उनके ठीक होने की दुआएं मांगते हैं।
अब कैंसर की तकलीफ के बीच हिना खान का भरोसा अपने अल्लाह पर है कि वही उनकी रक्षा करेंगे। ऐसे में एक्ट्रेस के तमाम फैंस भी उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। बता दें कि, जब हिना ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली कीमोथेरेपी की वीडियो शेयर की थी जो ये देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। बावजूद इसके उन्होंने काफी हिम्मत से काम लिया और लगातार हिना खान इलाज के साथ-साथ काम भी कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने रैंप वॉक भी किया था जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: कीमोथेरेपी के बाद हिना खान की हुई ऐसी हालत, बॉडी पर दिखे ऐसे निशान, बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications