'हिना खान का खर्च उठाया और उसने...', राजन शाही का कैंसर से जूझ रही Hina को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान साल 2024 से ही परेशान चल रही हैं। खबर है कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है और वह इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं। फिलहाल हिना खान अपने ट्रीटमेंट के चलते टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती हैं और अल्लाह का नाम ले रही हैं।
2009 में हिना खान ने शुरु किया था एक्टिंग करियर
हिना खान ने साल 2009 में टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह इस सीरियल में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आती थीं। शो में हिना खान और करण मेहरा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। दोनों के एक्टिंग की जमकर तारीफ होती थी।

राजन शाही के साथ हिना खान का विवाद
आपको बता दें कि हिना खान और इस सीरियल के डायरेक्टर राजन शाही के बीच कई विवाद हुए थे जिसके चलते एक्ट्रेस को ये शो छोड़ना पड़ा था। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल तक काम किया था।
'मैंने ही हिना को सीरियल से निकाल दिया था'
वहीं शो के डायरेक्टर राजन शाही ने एक इंटरव्यू में कहा था- मेरे और हिना के बीच मतभेद थे। ऐसे में मैंने ही हिना को सीरियल से निकाल दिया था क्योंकि उन्हें शो में शिवांगी जोशी के किरदार से दिक्कत हो रही थी। हिना खान को शिकायत थी कि उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिल रहा है।
'मैंने हिना के स्पा, वैक्सिंग का खर्चा उठाया'
-वहीं अब राजन शाही ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कैंसर से जूझ रहीं हिना खान के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है- जब मैंने हिना को कास्ट करने का फैसला किया तो शो की स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार थी। मैंने हिना के स्पा, वैक्सिंग, ब्लीचिंग सेशन और हर चीज की देखरेख की है, जो भी उनके लिए जरूरी था लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। मैंने हिना के बाल बनवाए और उनके एक्सटेंशन के लिए भी सबकुछ किया था।
-राजन शाही ने कहा है- मुझे हिना की रिहर्सल हर दिन पूरी करनी थी। पर चैनल ने हिना को लीड रोल के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। मैं हिना को लीड रोल के तौर पर साइन करना चाहता था लेकिन कर नहीं पा रहा था। मैंने जयपुर में हिना के आउटडोर शूट की प्लानिंग की थी, जिसकी लागत मैंने अपने खुद के 40 लाख रुपये से उठाई थी।
'मैं आज भी हिना के साथ खड़ा हूं'
राजन शाही ने कहा- मेरे और हिना के बीच जो कुछ भी हुआ हो, उसके बावजूद मैं अभी भी एक्ट्रेस के साथ खड़ा हूं। मुझे हिना की एक्टिंग अच्छी लगती है। मैंने हमेशा उसकी तारीफ की है। आज भी अक्षरा और नैतिक की कहानी काफी फेमस हैं।












Click it and Unblock the Notifications